PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश यादव ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, 25 लाख नौकरी से 5 रुपये की थाली, जानिए सपा के 10 प्रमुख वादे

26 नवंबर 2026
साझा करें:
अखिलेश यादव ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, 25 लाख नौकरी से 5 रुपये की थाली, जानिए सपा के 10 प्रमुख वादे

UP चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया ‘PDA का प्रणपत्र’, 25 लाख नौकरी से 5 रुपये की थाली तक किए 10 बड़े वादे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तेज की अपनी तैयारियां, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में चुनावी घोषणापत्र किया जारी, सपा ने चुनावी घोषणापत्र को दिया ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम, समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र के 10 बड़े वादे- 

1. 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरी और 2 से 3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार देने का किया ऐलान 

2. बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपये महीना जब तक प्रदेश के ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी या रोजगार नहीं मिलता 

3. किसानों की कर्ज माफी और MSP की गारंटी, इसके साथ ही 15 हजार करोड़ के कॉर्पस फंड के जरिए गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में किया जाएगा सुनिश्चित 

4. किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक दी जाएगी मुफ्त बिजली 

5. प्रदेश में शुरू की जाएगी जातिगत जनगणना, इसके साथ ही 50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में दलित एवं पीडीए (PDA) के लिए 50% आरक्षण किया जाएगा सुनिश्चित 

6. 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना फिर से की जाएगी लागू 

7. बंद किए गए 26 हजार प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा, शिक्षामित्रों का वेतन 5 हजार रूपये प्रति माह बढ़ेगा

8. गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले नागरिकों को दिया जाएगा ₹10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, सरकारी अस्पतालों में पीडीए और गरीबों का इलाज होगा मुफ्त, प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खोले जाएंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 

9. 2005 से पूर्व की पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से किया जाएगा लागू और सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग की व्यवस्था की जाएगी समाप्त 

10. बुजुर्ग महिला कारीगरों और निर्माण श्रमिकों को दी जाएगी 40,000 रूपये सालाना पेंशन, इसके साथ ही गरीबों, महिलाओं और श्रमिकों के लिए पूरे प्रदेश में खोली जाएगी 'समाजवादी कैंटीन', जहां 5 रूपये में थाली होगी उपलब्ध 


  • Akhilesh Yadav Manifesto I Samajwadi Party Manifesto 2027 I PDA Ka Pran Patra I UP Election 2027 I Akhilesh Yadav News I SP Manifesto 10 Promises I   Samajwadi Party News I 25 Lakh Government Jobs I UP Election News I Free Electricity in UP I Old Pension Scheme I PDA Manifesto I Lucknow Political News I Up Politics I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal