PoliTalks News
बड़ी खबर

राहुल गांधी के उत्तर-दक्षिण वाले बयान से किनारा करते नजर आए कपिल सिब्बल और आनंद शर्मा

24 फ़रवरी 2021
साझा करें:
राहुल गांधी के उत्तर-दक्षिण वाले बयान से किनारा करते नजर आए कपिल सिब्बल और आनंद शर्मा

Politalks.News/RahulGandhi. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे के दौरान मंगलवार को दिए एक बयान के बाद से सियासत गर्माई हुई है. राहुल गांधी के त्रिवेंद्रम में उत्तर-दक्षिण की राजनीति को लेकर दिए बयान को लेकर जहां भाजपा हमलावर है तो वहीं कांग्रेस बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है. लेकिन कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता इस पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके दिए बयान यह बता रहे हैं कि वे राहुल गांधी के इस बयान को सही नहीं मान रहे हैं. इनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का कहना है कि कांग्रेस … Read more

Politalks.News/RahulGandhi. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे के दौरान मंगलवार को दिए एक बयान के बाद से सियासत गर्माई हुई है. राहुल गांधी के त्रिवेंद्रम में उत्तर-दक्षिण की राजनीति को लेकर दिए बयान को लेकर जहां भाजपा हमलावर है तो वहीं कांग्रेस बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है. लेकिन कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता इस पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके दिए बयान यह बता रहे हैं कि वे राहुल गांधी के इस बयान को सही नहीं मान रहे हैं. इनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने कभी भी क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार पर लकीर नहीं खींची. तो कपिल सिब्बल ने कहा कि यह बयान राहुल का है इसलिए वह ही बता सकते हैं कि उन्होंने किस संदर्भ में उक्त बात कही है.

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि मतदाता बुद्धिमान हैं, वे जानते हैं कि किसे वोट देना है, किस उम्मीदवार को वोट देना है, किस राजनीतिक दल को वोट देना है. वे जानते हैं कि वे उन्हें क्यों वोट देते हैं… मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस किसी भी चुनाव में किसी भी तरह का अपमान करेगी. सिब्बल ने कहा कि मैं केवल यह कह सकता हूं कि हमें देश के मतदाताओं की बुद्धि का सम्मान करना चाहिए चाहे वो कहीं के रहने वाले हों. वह मतदाता ही है जो आपको वोट देता है और आपको सत्ता की कुर्सी पर बिठाता है. हमें देश के मतदाताओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी बुद्धिमत्ता को नजरंदाज नहीं करना चाहिए.

राहुल ही बता सकते हैं किस संदर्भ में कही बात

कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा का यह कहना कि हम देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं. यह सरकार है जिसने सत्ता में आने के बाद से लोगों को विभाजित किया है. जहां तक राहुल गांधी के बयान का सवाल है तो उस पर टिप्पणी करने वाला मैं कोई नहीं हूं. यह बयान राहुल का है इसलिए वह ही बता सकते हैं कि उन्होंने किस संदर्भ में उक्त बात कही है. कपिल सिब्बल ने कहा कि बंटवारे की राजनीति तो भाजपा करती है. मतदाता चाहे उत्तर भारत का हो या फिर दक्षिण भारत का सभी मतदाताओं को वोट देने की समझ है. मैं कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. मतदाता कहीं का भी हो उसे इज्जत देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: राहुल के बयान पर गर्माई सियासत, नड्डा, योगी व शिवराज ने साधा निशाना तो स्मृति बोलीं- अहसान फरामोश

वहीं कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि, ‘राहुल गांधी जी ने अपने किसी अनुभव के आधार पर टिप्पणी की है, मुझे किसी क्षेत्र के अपमान की बात मुझे नहीं दिखती. राहुल गांधी ही स्पष्टीकरण दे सकते हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को एक समझा है, हमने कभी क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार पर लकीर नहीं खींची.’ आनंद शर्मा ने आगे कहा कि, ‘क्या कहना चाह रहे हैं कुछ लोग, हम नहीं कह सकते. जहां तक अमेठी की बात है, वहां के मतदाताओं के भी हम कृतज्ञ हैं, उन्होंने लंबे समय तक राजीव गांधी जी को चुनकर भेजा, राहुल गांधी भी तीन बार वहां से चुने गए. कांग्रेस पार्टी वहां के मतदाताओं का सम्मान करती है.

आखिर क्या कहा था राहुल गांधी ने

केरल में मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के त्रिवेंद्रम दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तिरुअनंतपुरम में एक सभा में कहा, ‘पहले के 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद था. मुझे वहां दूसरे तरह की राजनीति का सामना करना पड़ता था. केरल आना मेरे लिए ताजगी भरा रहा, क्योंकि यहां के लोग मुद्दों की राजनीति करते हैं और सिर्फ सतही नहीं, बल्कि मुद्दों की तह तक जाते हैं.’

PoliTalks News - Authoritative News Portal