PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'अगर गहलोत के खिलाफ गंभीर आरोपों के प्रमाण थे, तो...'- डोटासरा का CM भजनलाल पर बड़ा हमला

04 नवंबर 2026
साझा करें:
'अगर गहलोत के खिलाफ गंभीर आरोपों के प्रमाण थे, तो...'- डोटासरा का CM भजनलाल पर बड़ा हमला

Govind Singh Dotasara I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Ashok Gehlot I 

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर बोला तीखा हमला, डोटासरा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से लगाए गए आरोपों और व्यक्तिगत टिप्पणियों पर उठाए सवाल, डोटासरा ने कहा- आरोपों की आंच जब खुद तक पहुंचने लगे, तो जवाब तथ्यों से देना चाहिए, व्यक्तिगत आरोपों से नहीं! मुख्यमंत्री भजनलाल जी, जब आपकी सरकार, आपके मुख्यमंत्री कार्यालय और उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हों, तो स्वाभाविक रूप से जवाबदेही भी आपकी बनती है, यह अच्छी बात है कि आरोपों के बाद कार्रवाई होती दिखाई दे रही है, लेकिन सवाल यह भी है कि इस कार्रवाई का अंतिम परिणाम क्या होगा और क्या वास्तव में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होकर जिम्मेदारी तय होगी? लेकिन आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को लेकर मुख्यमंत्री की भाषा और उनके द्वारा लगाए गए अनर्गल और मिथ्या व्यक्तिगत आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, डोटासरा ने आगे कहा- सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपके पास इतने गंभीर आरोपों से जुड़े तथ्य और प्रमाण थे, तो तीन साल तक आप मौन क्यों रहे? आज ही इन आरोपों को सार्वजनिक करने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई? कहीं ऐसा तो नहीं कि जब सवालों की आंच आपके अपने कार्यालय और आपकी जवाबदेही तक पहुंचने लगी, तो चर्चा का रुख मोड़ने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पर नए आरोपों की झड़ी लगा दी गई? यदि आपके आरोपों में कोई सच्चाई है, तो आपके पास सत्ता है, सरकार है और पूरी प्रशासनिक मशीनरी है, तथ्यों और प्रमाणों के साथ उन्हें सार्वजनिक कीजिए और कानून के अनुसार कार्रवाई कीजिए, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां और बिना प्रमाण के आरोप लगाकर अपनी सरकार तथा अपने कार्यालय से जुड़े सवालों से बचा नहीं जा सकता, लोकतंत्र में पद की गरिमा के साथ-साथ जवाबदेही की भी अपेक्षा होती है, विपक्ष भजनलाल शर्मा जी से नहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रहा है, इसलिए व्यक्तिगत ना होकर ज़िम्मेदारी वाला जवाब आज नहीं तो कल देना ही पड़ेगा 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal