PoliTalks News
बड़ी खबर

एक वोट भी कांग्रेस-लेफ्ट को गया तो ये आपके विकास को कई वर्ष पीछे ले जाएगा- त्रिपुरा में बोले PM मोदी

11 फ़रवरी 2023
साझा करें:
एक वोट भी कांग्रेस-लेफ्ट को गया तो ये आपके विकास को कई वर्ष पीछे ले जाएगा- त्रिपुरा में बोले PM मोदी

Prime Minister Modi in Tripura: त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनावों का सियासी घमासान अब अपने चरम पर है. बीजेपी, कांग्रेस के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों ने पूरी ताकत चुनाव में झोंक दी है. इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी के प्रचार के लिए त्रिपुरा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और लेफ्ट के बीच हुए गठबंधन पर जोरदार तंज कसा है. पीएम मोदी ने कहा कि आज जो पार्टियां केरल में आपस मे ‘कुश्ती’ कर रही हैं, वो ही यहां अपने फायदे के लिए एक साथ आ गई हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ और पार्टियां भी विपक्ष के इस गठबंधन को … Read more

Prime Minister Modi in Tripura: त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनावों का सियासी घमासान अब अपने चरम पर है. बीजेपी, कांग्रेस के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों ने पूरी ताकत चुनाव में झोंक दी है. इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी के प्रचार के लिए त्रिपुरा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और लेफ्ट के बीच हुए गठबंधन पर जोरदार तंज कसा है. पीएम मोदी ने कहा कि आज जो पार्टियां केरल में आपस मे ‘कुश्ती’ कर रही हैं, वो ही यहां अपने फायदे के लिए एक साथ आ गई हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ और पार्टियां भी विपक्ष के इस गठबंधन को अपना साथ दे रही हैं. लेकिन मैं जनता से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आपका कोई भी वोट अगर इन्हें गया तो ये त्रिपुरा के विकास को कई वर्ष पीछे ले जाने के लिए होगा.

त्रिपुरा के गोमती जिले के राधाकिशोरपुर में एक चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो पार्टियां कुशासन के लिए ही जानी जाती रही हैं वो आज ‘चंदे’ लिए हाथ मिला चुके हैं. मैं आपको बता दूं ये वही पार्टियां हैं जो केरल में ‘कुश्ती’ लड़ रही हैं और त्रिपुरा में ‘दोस्ती’ दिखा रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष सिर्फ आपके वोट को बांटना चाहती है. कुछ छोटी पार्टियां भी वोट को बांटने के लिए उनका साथ दे रही हैं. उन्हें लगता है कि वो ऐसा करके चुनाव का परिणाम बदल देंगे और इसके बाद उन्हें इसके लिए जो चाहें वो मिलेगा. जो लोग खीरद-फोरख्त का ख्वाब लेकर चल रहे थे उन्होंने तो खुदको अब अपने ही घर में कैद कर लिया है.

यह भी पढ़ें: CM गहलोत ने ऐतिहासिक बजट पेश कर तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड, जादुई पिटारे से हर वर्ग को मिली खुशी

आपको बता दें, त्रिपुरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले दिन में धलाई जिले के अंबासा में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि लेफ्ट और कांग्रेस की सरकारों ने आदिवासियों के बीच विभाजन पैदा किया, जबकि भाजपा ने उनके मुद्दों को हल करने के लिए काम किया है. इन मुद्दों में खास तौर पर ब्रू भी शामिल हैं.
भाजता देश में आदिवासियों के विकास के लिए काम कर रही है. हमने मिजोरम से विस्थापित 37,000 से अधिक ब्रू लोगों का त्रिपुरा में पुनर्वास कराया है. हमारी सरकार ने उच्च शिक्षा में आदिवासी भाषा कोकबोरोक को जोड़ा है.

इसके साथ ही हाल ही में संसद में पेश हुए अपनी सरकार के आम बजट की सौगातों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि बात अगर केंद्रीय बजट की करूं तो हमने इसमें आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. वहीं सीओवीआईडी -19 के खिलाफ लड़ाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वाम शासित राज्य में, बहुत से लोग कोरोनो वायरस से पीड़ित हुए और उनकी जान चली गई, लेकिन त्रिपुरा सुरक्षित था क्योंकि भाजपा ने लोगों के जीवन की रक्षा की. पीएम मोदी ने कहा कि हमने ऐसे प्रबंध किए जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोगों को उस महामारी से बचाया जा सके.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal