PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

40 विला-कॉटेज खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, अब कार्मिक विभाग ने थमाया नोटिस

02 नवंबर 2026
साझा करें:
40 विला-कॉटेज खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, अब कार्मिक विभाग ने थमाया नोटिस

IAS Shikhar Agarwal I IPS Prashakha Mathur I Rajasthan Government I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I 

राजस्थान के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर, 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में IAS शिखर अग्रवाल को सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब, कार्मिक विभाग ने कारण बताओ नोटिस पर एक सप्ताह में मांगा जवाब, गत 30 अक्टूबर को जारी किए गए नोटिस में IPS पत्नी प्रशाखा माथुर के नाम खरीदे गए विला को प्रॉपर्टी रिटर्न में नहीं दिखाने पर मांगा स्पष्टीकरण, गत 27 अक्टूबर को दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने आईएएस शिखर अग्रवाल, आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर के एक ही कंपनी से 40 कॉटेज-विला खरीदने और लीज देने का किया था खुलासा, इसके बाद शिखर और प्रशाखा को उनके पदों से हटाकर किया जा चुका है एपीओ, शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी ने गत 31 अक्टूबर को ही पीई दर्ज करने के बाद शुरू कर दी थी जांच, अब कार्मिक विभाग प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में शिखर अग्रवाल के जवाब के बाद आगे एक्शन लेने की कर सकता है सिफारिश, प्रॉपर्टी का ब्योरा छुपाना सेवा नियमों का है साफ उल्लंघन, ऐसे में दोनों के खिलाफ सेवा नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal