मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर साधा जमकर निशाना, सीएम भजनलाल शर्मा ने गहलोत के गढ जोधपुर में गहलोत पर लगाई आरोपों की झडी, कहा- कांग्रेस की दिल्ली रैली में डोटासरा दे रहे थे भाषण, तीन बार के मुख्यमंत्री को मंच पर भी नहीं मिला स्थान, ये दुर्गती हम नहीं आपके कर्म और आपकी पार्टी कर रही है आपकी, वो कहते हैं मुख्यमंत्री को मैं समझता हूं भोला, मैंने तो विधानसभा में भी कहा था मैं किसी का छोडता नहीं हूं, मैं चुकाता हूं ब्याज सहित, आप तीन बार के हैं मुख्यमंत्री और सीनीयर नेता लेकिन आप झूठ का लेते हैं सहारा, मैं जोधपुर से कहना चाहता हूं मैं हूं किसान का बेटा और मैंने की है किसानीयत, मेरे पिताजी हैं छोटे किसान और आप तो हो जादूगर के बेटे, आपने तो की है जादूगरी, आपने किसानों को लूटने का किया है काम, आपकी तो थी खाद और बीज की दुकान, आप जब भी किसान को लूटते थे और आज भी किसान को लूटने की कहते हो बात, आप किसान को बेचते थे नकली खाद-बीज, आप मेरे से क्या सुनना चाहते हो, आप जैसा सुनना चाहते हो मैं सुनाने के लिए हूं तैयार, क्योंकि मैं हूं बृजवासी और भगवान कृष्ण कहते थे स्पस्ट, आप जो कहेंगे उसका जवाब पूरा दूंगा, कसर नहीं छोडूंगा, किसी को नहीं छोडूंगा, आपका ओएसडी कहता हैं आपने विरोधियों को नहीं छोडा, आप उसी से सुन लीजिए, आपने आरपीएससी में पैसे लेकर किसको बनाया था सदस्य और उसने क्या गुल खिलाए, वो भी जानते हो आप, आपके पीएसओ को क्यों जाना पड रहा है जेल, आपके सीएमओ से नकल माफियाओं के सीधे जुड रहे थे तार, ये शशिकांत कौन है जरा उसके बारे में भी बताइये, आपके पीएओ के पेपर लीक संचालकों से क्या तार थे, ये भी बताओ, जोधपुर के लोग जिन्होंने आपको चुन कर भेजा उनका आपने नहीं किया भला, आपने अपने परिवार और रिश्तेदारों का किया भला, गहलोत साहब सुन लीजिए बांया हाथ भ्रष्टाचार करेगा तो बांए हाथ को काट दिया जाएगा, अगर दांया हाथ गलती करेगा तो दांए हाथ को काट दिया जाएगा, ये है बृजवासी, आप हो जादूगर के बेटे जिसने लूटा है किसान को, आप बोलते जाइए और जवाब सुनते जाइए, आपको मिलेगा हर एक का जवाब, आपके भ्रष्टाचार की लाइन है बहुत लंबी, अगर मैं एक एक का दूंगा जवाब तो आपके नीचे से खिसक जाएगी जमीन, देखिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पूरा भाषण नीचे दिए गए यू टयूब लिंक पर
'मैं किसी का छोड़ता नहीं हूं, ब्याज सहित चुकाता हूं'- जोधपुर में गहलोत पर जमकर बरसे CM भजनलाल!

Bhajan Lal Sharma I Cm Bhajan Lal I Ashok Gehlot I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking News I









