बांकीपुर
उपचुनाव में जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी
के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया.
35 वर्षों से बीजेपी के कब्जे वाली इस सीट पर मिली जीत ने न सिर्फ जन सुराज का विधानसभा
में खाता खोला, बल्कि प्रशांत किशोर को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में भी ला खड़ा
किया. आइए जानते हैं इस जीत के पांच प्रमुख कारण..
1.
'पीके फैक्टर' बना सबसे बड़ा हथियार
2025
के बिहार विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रशांत किशोर ने इस बार खुद
चुनाव लड़ने का फैसला किया. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके की व्यक्तिगत साख और
सीधा मुकाबला उनके पक्ष में गया. उनकी उम्मीदवारी ने चुनाव को हाई-प्रोफाइल बना दिया
और मतदाताओं को नया विकल्प दिया.
2.
बीजेपी और आरजेडी के वोट बैंक में सेंध
इस
चुनाव में पारंपरिक वोट बैंक बिखरता नजर आया. कायस्थ वोटरों का बड़ा हिस्सा बीजेपी
के साथ रहा, लेकिन अन्य सवर्ण और ओबीसी वर्ग के कुछ मतदाता प्रशांत किशोर की ओर चले
गए. वहीं मुस्लिम और यादव वोटों का एक हिस्सा भी आरजेडी से हटकर जन सुराज के पक्ष में
जाता दिखाई दिया.
3.
जाति नहीं, मुद्दों की राजनीति
प्रशांत
किशोर ने पूरे चुनाव में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं जैसे मुद्दों
को केंद्र में रखा. उन्होंने जातीय और धार्मिक ध्रुवीकरण से दूरी बनाए रखी. दूसरी ओर
बीजेपी का प्रचार स्थानीय भावनात्मक जुड़ाव पर अधिक केंद्रित रहा, जबकि विकास का स्पष्ट
रोडमैप प्रभावी ढंग से सामने नहीं आ पाया.
4.
बदलाव की चाह बनी निर्णायक
लंबे
समय से एक ही पार्टी के प्रतिनिधित्व के बाद मतदाताओं में बदलाव की भावना दिखाई दी.
प्रशांत किशोर ने चुनाव को सत्ता के अहंकार बनाम जनता की आवाज का मुकाबला बताया. उन्होंने
बीजेपी के "गढ़" वाले दावे पर हमला करते हुए कहा कि किले जनता बनाती है,
राजनीतिक दल नहीं.
5.
जमीनी रणनीति और मजबूत संगठन
जन
सुराज ने बड़े जनसभाओं के बजाय मोहल्ला बैठकों, घर-घर संपर्क और छोटे जनसंवादों पर
जोर दिया. इस माइक्रो कैंपेनिंग ने स्थानीय स्तर पर बेहतर पकड़ बनाई. साथ ही बीजेपी
की स्थानीय इकाई के भीतर कथित असंतोष और गुटबाजी का लाभ भी जन सुराज को मिला.
बांकीपुर
की जीत सिर्फ एक सीट का परिणाम नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में नए विकल्प की संभावनाओं
का संकेत मानी जा रही है. हालांकि यह देखना बाकी होगा कि क्या प्रशांत किशोर इस सफलता
को आगामी लोकसभा/विधानसभा चुनाव में व्यापक जनसमर्थन में बदल पाते हैं या फिर नहीं.











