राजस्थान पंचाव चुनाव के नतीजों से जुडी बडी खबर, चुनाव नतीजों में कांग्रेस की स्थिति प्रदेश भर में दिखाई दे रही मजबूत, इन नतीजों को देख प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की आई पहली प्रतिक्रिया, एक्स पर पोस्ट कर कहा- पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिला प्रचंड बहुमत इस बात का है स्पष्ट संकेत कि भाजपा सरकार 3 साल में जनता का पूरी तरह खो चुकी है विश्वास, पंचायतों से उठी ये आवाज़ जवाबदेही और बदलाव का दे रही है बड़ा संदेश, BJP सरकार के लिए अब उल्टी गिनती का काउंटडाउन हो चुका है शुरू, ये जनादेश उन लोगों के लिए है करारा जवाब, जो सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज़ को कर रहे हैं अनसुना, जनता पर पर्चियां थोपकर कर रहे हैं मनमाने निर्णय, झूठे प्रचार, खोखले दावों और सत्ता के दुरुपयोग से जनता का कभी नहीं जीता जा सकता विश्वास, राजस्थान के किसान, नौजवान, मज़दूर और आमजन को धोखा देने वाली भाजपा सरकार को गांव-ढाणी की जनता ने अपने मताधिकार से दिया है मुंहतोड़ जवाब, कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने जिस मज़बूती से जनता के बीच किया है संघर्ष, वो है सराहनीय, मैं सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विजयी प्रत्याशियों को देता हूं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, साथ ही इस अपार जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता-जनार्दन का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं ज्ञापित
डोटासरा ने पंचायत चुनाव के नतीजों को बताया बदलाव का संकेत, बोले- भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर डोटासरा का दावा, बोले- जनता ने BJP को दिया मुंहतोड़ जवाब








