उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, पॉलिटॉक्स को मिली जानकारी के मुताबिक सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर स्थित आवास पर ली अंतिम सांस, जानकारी के अनुसार सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं पौड़ी, योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, उस समय वो गोरखपुर में एक कार्यक्रम में थे मौजूद, जहां 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का चल रहा था कार्यक्रम, मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम रखा जारी, पौड़ी एसएसपी के मुताबिक सीएम योगी की मां लंबे समय से थीं बीमार, इससे पहले सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को 89 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था निधन, उस समय कोरोना लॉकडाउन के प्रतिबंधों के चलते वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए थे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

मां के निधन की खबर के बीच भी कार्यक्रम में जुटे रहे CM योगी, 50 हजार छात्रों को बांट रहे थे टैबलेट








