PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने बनाई बढ़त, मंत्री खर्रा की पत्नी-बेटे हारे तो बेनीवाल की बहन ने दर्ज की जीत

20 नवंबर 2026
साझा करें:
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने बनाई बढ़त, मंत्री खर्रा की पत्नी-बेटे हारे तो बेनीवाल की बहन ने दर्ज की जीत

राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर, मंत्री खर्रा के परिवार को झटका, बेनीवाल की बहन समेत कई दिग्गजों के परिजन जीते


राजस्थान पंचायत चुनाव से जुडी बडी खबर, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की मतगणना जारी, प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के नतीजों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, कांग्रेस को 153, भाजपा को 86 और अन्य को 45 में बढ़त, सीकर की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड-17 में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी हारी चुनाव, मंत्री खर्रा के दोनों बेटे निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा सिंह खर्रा और भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह भी हारे चुनाव, नागौर पंचायत समिति के वार्ड-5 से RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की बहन दाखू देवी जीती चुनाव, उदयपुर की गिर्वा पंचायत समिति के वार्ड-4 से पूर्व मंत्री खेमराज कटारा और पूर्व विधायक सज्जन कटारा के बेटे विवेक कटारा जीते चुनाव, कटारा खुद भी उदयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा लड़ चुके हैं चुनाव, उदयपुर जिले की ऋषभदेव पंचायत समिति के वार्ड-4 में पूर्व भाजपा विधायक नानालाल अहारी के बेटे सोनू अहारी हारे चुनाव, डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड-14 से भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा की बेटी शांति ने जीता चुनाव, अलवर की कठूमर पंचायत समिति में सांसद संजना जाटव के जेठ श्रीनिवास जाटव हारे चुनाव, कठूमर के विधायक रमेश खींची की दोनों पुत्रवधू भी हारी चुनाव, विधायक की पुत्रवधू दीपिका ने वार्ड 12 और बिंदू ने वार्ड 11 से लड़ा था चुनाव, दौसा जिले के सिकंदरा पंचायत समिति के वार्ड-13 में IAS सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर हारी चुनाव, भीलवाड़ा की जहाजपुर पंचायत समिति के वार्ड 2 से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां सीता देवी ने जीता चुनाव, डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड 14 से भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा की बेटी शांति ने जीता चुनाव, नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी की बेटी डॉ. कनुप्रिया चौधरी हारी चुनाव, भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड के बेटे पराक्रम राठौड, पुत्र वधु कनिका राठौड ने जीता चुनाव

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal