पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, पंचायत चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, चुनाव नतीजों में कांग्रेस की स्थिति प्रदेश भर में दिखाई दे रही मजबूत, चुनाव नतीजों पर अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को पंचायत राज चुनावों में भारी जीत दिलाकर भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उसके जाने का समय आ चुका है, नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी के दम पर जनादेश को हड़पने का काम किया, हम लगातार यह बात कह रहे थे कि गांवों में भाजपा के खिलाफ़ माहौल है, किसान, मजदूर, महिलाएं, सभी वर्ग भाजपा सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफ़ी से परेशान हैं, गांवों की समस्याओं को नजरअंदाज करना भाजपा को पड़ा है भारी, मुख्यमंत्री जी इस जनभावना को भांप नहीं पाए और पूरी भाजपा सत्ता के मद में चूर रही, आज ग्रामीण मतदाताओं ने अपने वोट के जरिए इसका जवाब दिया है, गहलोत ने आगे कहा- कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई चिरंजीवी योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी लोगों को याद आती हैं, सामाजिक सुरक्षा, किसानों को संबल, महिलाओं के लिए योजनाएं और आमजन को राहत देने वाले फैसलों ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया था, ग्रामीण जनता ने इन योजनाओं और उस शासनकाल की संवेदनशीलता को रखा है याद, यह जीत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नीतियों पर जनता की मुहर है, इस शानदार जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, समस्त नेताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, कांग्रेस को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हृदय से आभार, यह जीत ग्रामीण जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का है परिणाम
'अब भाजपा सरकार के जाने का समय आ चुका है', भजनलाल इस...'- पंचायत चुनाव नतीजों पर गहलोत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot, Rajasthan Panchayat Election 2026, Rajasthan Panchayat Election Results, Congress, BJP, Ashok Gehlot Statement








