Govind Singh Dotasara big Statement: राजस्थान कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बयान पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया से बात करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- ऐसा कुछ भी नहीं है, कोई पार्टी में अटैक नहीं कर रहा है, सब इतना बड़ा प्यार दे रहे हैं, छह साल से अधिक समय से अगर कोई पार्टी उन्हें अध्यक्ष बनाकर रख रही है तो कहीं न कहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद रहता है, अगर पार्टी ऐसा कर रही है तो मैं खुश हूं और मेरे कार्यकर्ता भी खुश हैं, हमारे बीच कोई अंदरूनी मनमुटाव नहीं है, यह बीजेपी का टूलकिट है, जो कहीं न कहीं दुष्प्रचार करने और आपस में मतभेद दिखाने की करता है कोशिश, हमारे बीच जो एकता है, वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद, मेरे साथियों का साथ और युवाओं का राजस्थान में कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना, यह देश में एक उदाहरण है, ऐसा मैं नहीं कह रहा, मेरे नेता राहुल गांधी जब राजस्थान आए थे, तब उन्होंने भी कहा था, मैं समझता हूं कि इससे बड़ा कोई एकजुटता का संदेश नहीं हो सकता, हम सब एकजुट हैं, गौरतलब है कि कल पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाए थे गंभीर आरोप
विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा का खोला कच्चा चिट्ठा! कहा- आलाकमान को इन्हें निकाल देना चाहिए पार्टी से











