पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जरिए युवाओं की आवाज आखिरकार सरकार के कानों तक पहुंच ही गयी. तेज होते आंदोलन के बीच वांगचुक को धरने स्थल से जबरन उठाने के बाद आंदोलन तीव्र हो गया, जिसको देख अब सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है. देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलन के लिए पहली बार बोलते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने का फैसला लिया. साथ ही दोषियों पर सजा के सख्त प्रावधान के लिए एक कानून बनाने का भी आश्वासन दिया.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर से उठी आवाज पर पीएम का जवाब, फिर भी क्यों नहीं माने CJP और राहुल गांधी?
इसके तुरंत बाद आनन फानन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया. वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की.
https://x.com/BJP4India/status/2080390327350030342?s=20
लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक ने बताया कि वांगचुक ने कुछ शर्तों पर अनशन तोड़ा. इनमें दो प्रमुख हैं:-
- सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि अगर छात्र हिंसक नहीं हैं, तो उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे.
सरकार ने आत्महत्या करने वालों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार करने का लिखित आश्वासन भी दिया है.
इससे पहले पुलिस ने वांगचुक को दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे धरना प्रदर्शन से जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने भूख हड़ताल जारी रखी. वांगचुक ने 28 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी.
वांगचुक ने सोशल प्लेटफार्म पर लिखा - 'कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी. लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है.'
https://x.com/Wangchuk66/status/2080380336630800427?s=20
वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुशी जताई. हालांकि उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया. वहीं वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने जंतर-मंतर पर जश्न मनाया.
जंतर-मंतर
पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है. हजारों प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं. इस बीच देर
रात संसद मार्ग प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर बैरिकैड्स तोड़े. CJP ने आज देशभर
में प्रदर्शन का ऐलान किया है.












