राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान, सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोले सीएम भजनलाल शर्मा, कहा- गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में माननीय केंद्रीय मंत्री JP नड्डा एवं डॉ. जीतेन्द्र सिंह ने सोनम वांगचुक जी से मुलाकात कर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार का पक्ष विस्तार से रखा और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सकारात्मक संवाद के बाद श्री वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया, मोदी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा, प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों पर कठोरतम कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रभावी सुधार तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवा शक्ति के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कानून के दायरे में लाकर कठोर दंड सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर सीएम भजनलाल का बड़ा बयान, देखें क्या कहा?

वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सीएम भजनलाल बोले- दोषियों को मिलेगा कठोर दंड










