Ashok Gehlot On Bhajanlal sharma: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा के दावे पर किया पलटवार, अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल के उस दावे पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं होने की बात कही थी, अशोक गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दावा करते हैं कि पौने तीन साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, उन्हें कहना चाहिए कि हमने एक भी शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं होने दी जिससे सच सामने न आ जाए, मुख्यमंत्री जी, जरा याद कर लीजिए, देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG के पेपर लीक का एपिसेंटर आपके राज में राजस्थान बना और लाखों बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी, राजस्थान की भाजपा सरकार और पुलिस ने तो पेपर लीक की शिकायत को छिपाया, जब NTA को विद्यार्थियों ने सीधी शिकायत दी तब जाकर पेपर लीक का पता चला, झुंझुनूं के नवलगढ़ में RAS का पेपर खुले लिफाफे में मिला, प्राध्यापक भर्ती का पेपर खुली सील के साथ पहुंचा, जैसलमेर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सेंटर पर LDC भर्ती में परीक्षा केंद्र से खिड़की के रास्ते पेपर बाहर भेजकर नकल कराई गई और वीक्षकों की ड्यूटी सुनियोजित तरीके से लगाने के आरोप लगे, जयपुर स्थित RSSB का टेक्निकल हेड OMR शीट बदलकर घोटाला करता पकड़ा गया पर उसने कितनी परीक्षाओं में बेईमानी की ये आजतक पता नहीं चला, गहलोत ने आगे कहा- हर बार आपकी सरकार का एक ही काम रहा, सच पर पर्दा डालना, आपने अपने कार्यकाल की परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच न करवाने की कसम खा रखी है, क्योंकि जांच हुई तो 'एक भी लीक नहीं' के झूठ के परखच्चे उड़ जाएंगे, SI भर्ती रद्द होने का क्रेडिट आप जनता में लेते रहे परन्तु SI भर्ती रद्द न हो, यह सिफारिश लेकर भी आपकी सरकार ही हाईकोर्ट गई थी, जो युवा जवाब मांगने सड़क पर उतरे, उन पर लाठियां बरसाई गईं, 2013 से 2018 के बीच भाजपा सरकार में 12 पेपर लीक हुए परन्तु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और पेपर लीक माफिया को पोषित करने का पाप भाजपा सरकार ने किया, हमारी कांग्रेस सरकार ने पेपर माफिया पर सीधा प्रहार किया था। 400 से अधिक गिरफ्तारियां, माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर, RPSC सदस्य तक को जेल, बोर्ड अध्यक्ष बर्खास्त और आजीवन कारावास, 10 करोड़ जुर्माने तथा संपत्ति जब्ती वाला देश का सबसे सख्त कानून, आज जो भी कार्रवाई होती दिखती है, वह कांग्रेस के बनाए इसी कानून के तहत होती है, फर्क साफ है, हमने माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया था, आप सच पर बुलडोजर चला रहे हैं
CM भजनलाल के दावे पर भड़के अशोक गहलोत, बोले- सच पर बुलडोजर चला रही सरकार

NEET से RAS तक गहलोत ने गिनाए पेपर लीक के मामले, भाजपा सरकार पर साधा निशाना








