Vande Mataram Bill: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, राज्यसभा में वंदे मातरम बिल (राष्ट्रीय गौरव अपमान) हुआ पेश, विपक्ष के भारी हंगामे के बिच हुआ पेश, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वंदे मातरम् बिल को राज्यसभा में किया पेश, यह विधेयक राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, इस प्रस्तावित कानून का मकसद राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम को वही कानूनी सुरक्षा देना है, जो अभी राष्ट्रीय गान-जन गण मन को मिली हुई है, अगर यह बिल होता है लागू, तो यह 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम एक्ट' में करेगा बदलाव, ताकि वंदे मातरम का अपमान करना एक सजा वाला अपराध बन जाए और कानूनी सुरक्षा के मामले में इसे राष्ट्रीय गान के बराबर लाया जा सके, इस कानून के लागू होने के बाद अगर कोई जानबूझकर राष्ट्रीय गीत का अपमान करता है या गाने में रुकावट डालता है तो उसे 3 साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं
राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच पेश हुआ 'वंदे मातरम्' बिल, जानिए क्या हैं प्रावधान









