PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मुझसे माइक ले लिया गया, मुझे बोलने का मौका नहीं दिया'— राहुल गांधी का बड़ा आरोप, रखी ये शर्त

24 जुलाई 2026
साझा करें:
'मुझसे माइक ले लिया गया, मुझे बोलने का मौका नहीं दिया'— राहुल गांधी का बड़ा आरोप, रखी ये शर्त

लोकसभा में हंगामे के बाद राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा माइक बंद कर दिया गया

Rahul Gandhi Big Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- मुझे बोलने का मौका नहीं दिया, धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा, अभी किरेन रिजिजू ने बयान दिया कि वो चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से कहें कि चर्चा होनी चाहिए, नॉर्मल प्रोटोकॉल होता है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसे जवाब दिया जाता है, लेकिन जब मैं उसका जवाब देना चाह रहा था, तो फिर मुझसे माइक ले लिया गया, मुझे बोलना का मौका नहीं दिया, मैं विपक्ष का रुख स्पष्ट कहना चाहता हूं कि छात्रों की तीन मांगे हैं- पहली मांग भ्रष्टाचारी शिक्षा मंत्री को जाना होगा, दूसरी जिन लोगों ने छात्रों पर आक्रमण किया, उनपर कार्रवाई हो और तीसरी प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने से पहले कोई बातचीत या चर्चा नहीं करेंगे 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal