PoliTalks News
बड़ी खबर

गहलोत के प्रयास लाए रंग- राज्यों की सहमति से प्रवासी आ-जा सकेंगे अपने घर, करवाना होगा रजिस्ट्रेशन,

26 अप्रैल 2020
साझा करें:
गहलोत के प्रयास लाए रंग- राज्यों की सहमति से प्रवासी आ-जा सकेंगे अपने घर, करवाना होगा रजिस्ट्रेशन,

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन के कारण देशभर में पिछले एक महीने से प्रवासी लोग विभिन्न प्रदेशों में अटके हुए है. राजस्थान के प्रवासी लोगों की वापसी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार प्रयासरत हैं. सीएम गहलोत के प्रयासों के चलते सभी प्रवासी राज्यों की आपसी सहमति के बाद अब चरणबद्ध तरीके से राजस्थान से बाहर अपने घर आ-जा सकेंगे. सभी इच्छुक प्रवासी आवश्यक होने पर संबंधित राज्य सरकार से अनुमति मिलने और उचित व्यवस्थाओं के उपरान्त अपने गृह स्थान पर पहुंच सकेंगे. लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद अब प्रवासी एवं श्रमिक राज्यों की आपसी सहमति से चरणबद्ध तरीके से राजस्थान से … Read more

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन के कारण देशभर में पिछले एक महीने से प्रवासी लोग विभिन्न प्रदेशों में अटके हुए है. राजस्थान के प्रवासी लोगों की वापसी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार प्रयासरत हैं. सीएम गहलोत के प्रयासों के चलते सभी प्रवासी राज्यों की आपसी सहमति के बाद अब चरणबद्ध तरीके से राजस्थान से बाहर अपने घर आ-जा सकेंगे. सभी इच्छुक प्रवासी आवश्यक होने पर संबंधित राज्य सरकार से अनुमति मिलने और उचित व्यवस्थाओं के उपरान्त अपने गृह स्थान पर पहुंच सकेंगे.

अपने गृह स्थान की वापसी के लिए प्रवासियो को अब हैल्पलाइन नंबर, पोर्टल, ई-मित्र, मोबाइल एप और ई-मित्र कियोस्क पर पंजीकरण करवाना होगा. श्रमिकों के पंजीकरण के बाद राज्य सरकार संबंधित राज्य सरकार से सहमति प्राप्त करेगी. पंजीकृत प्रवासी एवं श्रमिकों की संख्या के अनुसार उन्हें तय तिथि एवं समय पर अपने घर जाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी. जो व्यक्ति अपने वाहन से आना-जाना चाहेगा उसे पंजीकरण में उसका उल्लेख करना होगा.

सीएम गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक ली. इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियत स्थान पर पहुंचने के बाद प्रवासियों एवं श्रमिकों को क्वारेंटाइन किया जाएगा. सीएम गहलोत ने आगे कहा कि जो प्रवासी या श्रमिक कर्फ्यू पास लेकर निजी वाहनों से आएंगे, उन्हें राज्य में एंट्री प्वाइंट पर रजिस्ट्रेशन के बाद आने दिया जाएगा और नियत स्थान पर पहुंचने के बाद क्वारेंटाइन किया जाएगा. राजस्थान से निजी वाहनों से बाहर जाने वाले प्रवासियों को भी जिला कलेक्टर की ओर से चरणबद्ध रूप से पास जारी किए जाएंगे.

किसी भी स्थान से आए व्यक्ति की सूचना प्रशासन को दें ग्रामवासी

सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासियों एवं श्रमिकों को पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने-अपने राज्यों में पहुंचाना बड़ी चुनौती है. प्रवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना के साथ अगले कुछ दिनों में सकुशल अपने-अपने स्थानों पर पहुंचाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं. सीएम गहलोत ने इसके साथ ही कहा कि बिना किसी जातिगत भेदभाव के क्वारेंटाइन अवधि और कर्फ्यू नियमों की सख्ती से पालना की जाए. सीएम गहलोत ने आगे अपील करते हुए कहा कि ग्रामवासी किसी भी स्थान से आए व्यक्ति की सूचना स्थानीय प्रशासन को दें ताकि क्वारेंटाइन के नियम की पालना करवाई जा सके और प्रदेशवासियों द्वारा इतने दिनों से की जा रही तपस्या विफल नहीं हो.

स्क्रीनिंग एवं बसों की पर्याप्त व्यवस्था हो

सुरक्षा के मध्यनजर मुख्यमंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासियों के इस आवागमन के लिए चिकित्सा विभाग सर्दी-जुकाम एवं बुखार के लक्षणों की स्क्रीनिंग एवं जांच की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसके साथ ही परिवहन विभाग उचित संख्या में बसों की व्यवस्था और स्थानीय जिला प्रशासन राज्य की सीमाओं पर अस्थायी आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था का प्रबंध करे. बसों एवं अस्थायी आवासों में सैनिटाइज एवं साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था रहे.

होम एवं संस्थागत क्वारेंटाइन का उचित प्रबंध करें

सीएम गहलोत ने आगे निर्देश दिए कि प्रवासी एवं श्रमिकों को तय हैल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारेंटाइन में रखने की सख्ती से पालना करवाई जाए. जहां तक सम्भव हो ये श्रमिक होम क्वारेंटाइन में रहें, जिनके पास आवास की उचित व्यवस्था नहीं हो, उनके लिए स्थानीय प्रशासन संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था उपलब्ध करवाएं.

प्रवासी एवं श्रमिक धैर्य और अनुशासन का पालन करें

सीएम गहलोत ने आगे प्रवासी एवं श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए आवागमन में सहूलियत के लिए अनुशासन के साथ प्रशासन का पूरा सहयोग करें. सभी लोग अपने साथ आवश्यक पहचान पत्र, अगर पूर्व में कोरोना जांच की गई है, तो उसके दस्तावेज, साथ रखें. प्रशासन द्वारा चाही गई सभी जानकारियां बिना किसी डर एवं हिचक के उपलब्ध करवाएं. परिवहन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्क्रीनिंग के समय धैर्य बनाए रखें. इसके साथ ही कोरोना के लक्षण तथा किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से सम्पर्क के संबंध में जानकारी को नहीं छुपाएं.

यह भी पढ़ें: विधायक बलवान पूनियां नहीं चुका पाए अपनी गाड़ी की किश्त, सीएम राहत कोष में दान की सोने की अंगूठी

नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि राज्य सरकार सभी प्रवासियों एवं श्रमिकों को सकुशल उनके घर पहुंचाना चाहती है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए उनका सहयोग महत्वपूर्ण है. कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने क्वारेंटाइन में रहने वाले सभी लोगों की कोविड-19 क्वारेंटाइन अलर्ट सिस्टम तथा राज कोविड-19 इन्फो एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रैकिंग की व्यवस्था की है. यदि कोई व्यक्ति क्वारेंटाइन एरिया से बाहर जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal