‘CM नीतीश के बेटे निशांत ने तय किया है कि वह…’- JDU की बैठक के बाद इस नेता ने दिया बड़ा बयान

Bihar News: पटना । सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के आवास पर JDU की बैठक में हुए बड़े ऐलान, बैठक में शामिल हुए JDU के सांसद और मंत्रीगण और विधानमंडल के सदस्य, पार्टी ने कहा- एक स्वर में कहा हम नीतीश कुमार के फैसले के साथ, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने किया ऐलान सक्रिय राजनीति में आएंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) कल जेडीयू ऑफिस में होगा बड़ा कार्यक्रम, निशांत कुमार लेंगे JDU की सदस्यता, JDU ज्वॉइन करते ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे निशांत कुमार, सियासी गलियारों में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की जोर-शोर से चर्चा, JDU की बैठक में नीतीश कुमार ने दिया बड़ा संदेश, कहा- चिंता मत कीजिए, मैं राज्यसभा में जाने के बावजूद बिहार में भी रहूंगा, सब काम देखता रहूंगा, पार्टी और बिहार पर नहीं पड़ेगा कोई असर, नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले के साथ ही राजनीतिक गलियारों में सियासी तूफान, जेडीयू के कई कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के फैसले का जताया विरोध, कांग्रेस ने भी बीजेपी पर लगाये बड़े आरोप, बिहार में JDU को खत्म करने की साजिश का लगाया आरोप, ललन सिंह ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- सभी लोग जानते हैं नीतीश कुमार का स्वभाव, आज तक कोई नहीं करवा सका नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई फैसला, कहा- नीतीश कुमार को ही तय करना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

ये भी पढ़े : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन पर कांग्रेस ने जताया दुःख, ईरान के लोगों के लिए लिखा खास संदेश