PoliTalks News
बड़ी खबर

CM गहलोत ने उठाए मोदी सरकार के पैकेज पर सवाल तो, धारीवाल ने केंद्र के साथ योगी सरकार पर किया कटाक्ष

18 जून 2021
साझा करें:
CM गहलोत ने उठाए मोदी सरकार के पैकेज पर सवाल तो, धारीवाल ने केंद्र के साथ योगी सरकार पर किया कटाक्ष

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना के कोहराम के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए केंद्र सरकार के पैकेज पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारत सरकार ने जो पैकेज जारी किया है वह सही नहीं है. इस पैकेज में विधवाओं के लिए कुछ भी नहीं है. सीएम गहलोत ने कहा कि पैकेज का मतलब होता है कि तत्काल सहायता दी जाए, जैसे राजस्थान में हमने दी है बच्चों और विधवाओं को सहायता. लेकिन केंद्र सरकार के पैकेज में जो प्रावधान है वह एक उम्र के बाद मिलने वाली सहायता राशि के तौर पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान सरकार ने जो पैकेज जारी किया है … Read more

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना के कोहराम के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए केंद्र सरकार के पैकेज पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारत सरकार ने जो पैकेज जारी किया है वह सही नहीं है. इस पैकेज में विधवाओं के लिए कुछ भी नहीं है. सीएम गहलोत ने कहा कि पैकेज का मतलब होता है कि तत्काल सहायता दी जाए, जैसे राजस्थान में हमने दी है बच्चों और विधवाओं को सहायता. लेकिन केंद्र सरकार के पैकेज में जो प्रावधान है वह एक उम्र के बाद मिलने वाली सहायता राशि के तौर पर है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान सरकार ने जो पैकेज जारी किया है उसमें ₹100000 की राशि तत्काल प्रभाव से दी जा रही है. सीएम गहलोत ने कहा कि वह इस पैकेज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि केंद्र सरकार कोरोना में बेसहारा हुए बच्चों और विधवा हुई महिलाओं के लिए तत्काल प्रभाव से राहत पैकेज की घोषणा करें.

यह भी पढ़े: वैक्सीनेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करेगी गहलोत सरकार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि इससे पहले हमने फ्री वैक्सीन करवाने के लिए भी संघर्ष किया, लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बनाया तब आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजस्थान में फ्री वैक्सीनेशन की खबरें स्टोरी बनाने के लिए प्लांट की गई है. प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश की गई और कहा गया राजस्थान में 11:30 लाख वैक्सीन डोज खराब हो गई.

इस दौरान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के एक प्रमुख दैनिक अखबार का नाम लेते हुए कहा कि जनता को ऐसे माहौल में ऐसी असत्य खबरें नहीं देनी चाहिए. अखबार ने नर्सिंग स्टाफ को बदनाम किया है, कौन व्यक्ति है, नर्सिंग स्टाफ ऐसा होगा जो वैक्सीन बर्बाद करेगा. मुख्यमंत्री गहलोत ने यह भी कहा पूरी राजस्थान की जनता सरकार के साथ खड़ी है. चिकित्सा विभाग राजस्थान में व्यक्ति को लेकर प्रोटोकॉल बनाएगा. राजस्थान में वैक्सीनेशन के लिए 20000 के सेंटर तैयार कर लिए गए हैं.

यह भी पढ़े: अशोक गहलोत ही रहेंगे मुख्यमंत्री, पायलट कभी सीएम नहीं बन सकते- महादेव सिंह खंडेला का बड़ा बयान

कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि तीसरी लहर से पहले राजस्थान सरकार की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया जाए. तीसरी लहर चाहे कितनी भी खतरनाक क्यों ना हो हमारी तैयारी पूरी है. वहीं, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर चेतावनी को नजरअंदाज किया. मंदबुद्धि राजनेताओं ने चुनाव आयोग की छूट का भरपूर फायदा उठाया. बड़ी-बड़ी रैलियां निकाली गई. कुंभ मेलों का आयोजन हुआ जो हालात बने उन्हें पूरे देश ने देखा है.

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरगामी सोच और नेतृत्व में ऐसे ही कदम उठाए गए की दूसरी लहर पर काबू पा लिया गया है. धारीवाल ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गंगा नदी में शव बहने और जमीन पर शव गाड़ने की तस्वीरें पूरे देश ने देखी. लेकिन राजस्थान में किसी भी नदी या बांध पर ऐसी ऐसी तस्वीरें नहीं दिखाई दी हैं. शांति धारीवाल ने कहा केंद्र सरकार के नेता प्रोपेगेंडा करते रहे. लेकिन राजस्थान सरकार जमीन पर काम करती रही. यहां मास्क लगाने की अनिवार्यता का कानून बनाया गया तो अंतिम संस्कार के लिए भी सम्मानजनक तरीके से सरकार ने व्यवस्था की.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal