फिर जागा ट्रंप का ‘मोदी प्रेम’, बोले -भारत और भारतीयों से बेहद प्यार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के बदले सुर, पीएम मोदी को बताया अपना अच्छा मित्र, भारत यात्रा के दिए जा रहे संकेत

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शनिवार को ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026’ के के दौरान ट्रंप का एक विशेष संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने भारत और भारतीयों के प्रति अपने लगाव का जिक्र किया.

ट्रंप ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बताया. उनका यह संदेश अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर ने मंच से पढ़कर सुनाया.

यह भी पढ़ें: ‘सदन है मेला नहीं, नियमों से चलना पड़ेगा’- अमित शाह ने विपक्ष को ‘धो डाला’ !

भारत दौरे के संकेत

संदेश में ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह भविष्य में फिर से भारत आने की योजना बना सकते हैं. ऐसे समय में जब अमेरिका और Iran के बीच तनाव की खबरें सुर्खियों में हैं, ट्रंप का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है.

मंच से पढ़ा गया ट्रंप का संदेश

लूमर ने कॉन्क्लेव में बताया कि मंच पर आने से कुछ समय पहले ही उनकी ट्रंप से फोन पर बात हुई थी. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को ट्रंप का संदेश पढ़कर सुनाया.

ट्रंप ने संदेश में कहा

‘मैं भारत से प्यार करता हूं. मुझे नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं और मैं भारतीय लोगों से भी प्यार करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी हैं. भारत के लोगों से कहिए कि मैं जल्द ही एक और दौरे पर भारत आने की योजना बना रहा हूं.’

कौन हैं लॉरा लूमर

लॉरा लूमर अमेरिका की दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता और ट्रंप की मुखर समर्थक मानी जाती हैं. वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर ट्रंप का समर्थन करती नजर आती हैं और अपने विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.