वीडी सतीशन की जीवनी (VD Satheesan Biography in Hindi)
VD Satheesan Latest News - के सतीशन केरल कांग्रेस के एक बड़े नेता है और राज्य के मुख्यमंत्री है. वे राज्य के एर्नाकुलम जिले की परवूर सीट से 2001 से लगातार छह बार जीत चुके है. इस बार भी वे यही से विधायक चुने गए है. मुख्यमंत्री बनने से पहले सतीशन राज्य की पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता थे. केरल में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट (यूडीएफ) को 140 सीट मिली जबकि दस वर्ष तक शासन में रहे वामपंथी गठबंधन (एलडीएफ) मात्र 35 सीटों में सिमट गया. लंबे बहस के बाद सतीशन को राज्य का मुख्यमंत्री उम्मीदवार नियुक्त किया गया है. इस लेख में हम आपको वीडी सतीशन के जीवन परिचय (VD Satheesan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
वीडी सतीशन जन्म और परिवार (VD Satheesan Birth & Family)
वीडी सतीशन (V D Satheesan) का जन्म 31 मई 1964 को केरल के कोच्चि के थेवारा के पास नेटूर में हुआ था. उनके पिता का नाम के. दामोदरा मेनन और माता का नाम वी. विलासिनी अम्मा हैं.
वे विवाहित है और उनकी पत्नी का नाम आर. लक्ष्मी प्रिया है, जो गृहिणी है. उनकी एक बेटी हैं, जिनका नाम उन्नीमाया है. उनपर 18 आपराधिक मामलें दर्ज है.
वीडी सतीशन की शिक्षा (VD Satheesan Education)
वीडी सतीशन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पनांगड हाई स्कूल से की. इसके बाद, उन्होंने थेवारा के सेक्रेड हार्ट कॉलेज से कला स्नातक (बीए) किया और फिर राजगिरी कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज से समाज कार्य में स्नातकोत्तर (एमएसडब्ल्यू) किया. फिर उन्होंने केरल विधि अकादमी विधि कॉलेज से विधि स्नातक (एलएलबी) और तिरुवनंतपुरम के सरकारी विधि कॉलेज से विधि स्नातकोत्तर (एलएलएम) भी किया.
वीडी सतीशन राजनीतिक करियर (VD Satheesan Political Career)
वीडी सतीशन का शुरूआती जीवन क़ानूनी क्षेत्र से जुड़ा रहा. उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक केरल उच्च न्यायालय में वकालत की.
वीडी सतीशन की राजनीतिक यात्रा अस्सी के दशक से आरंभ हुई. इसकी शुरुआत उन्होंने कांग्रेस की छात्र इकाई संघठन राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) से की. बाद में, वे 1986-1987 के दौरान महात्मा गांधी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष पद पर चुने गए थे. वीडी सतीसन की राजनीतिक शुरुआत 1996 में हुई जब वह केरल विधान सभा चुनाव में परवूर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पी. राजू से हार गए, जो कम्युनिस्टों का गढ़ था.
वीडी सतीशान पहली बार वर्ष 2001 में केरल विधानसभा के लिए चुने गए थे. उन दिनों वे केरल उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे. वर्ष 2006 के केरल विधानसभा चुनाव में, उन्होंने परवूर निर्वाचन क्षेत्र में के.एम. दिनाकरन के खिलाफ चुनाव जीता. इसी प्रकार वर्ष 2011 के केरल विधानसभा चुनाव में सतीशान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के पन्नयान रवींद्रन को 11,349 वोटों को हराकर तीसरी बार इस परवूर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की.
चौथी बार वे वर्ष 2016 में भी परवूर सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे. उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सरदा मोहन को 20,634 वोटों के अंतर से हराकर चौथी बार केरल विधानसभा पहुंचे. उन्होंने 12वीं विधानसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य सचेतक के रूप में कार्य किया.
2021 में वे परवूर निर्वाचन क्षेत्र से पांचवीं बार केरल विधानसभा के लिए चुने गए, उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के एमटी निक्सन को 22,000 वोटों के अंतर से हराया. इस जीत के बाद उन्हें केरल विधानसभा में केरल विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया गया. विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर उनका कार्यकाल 22 मई 2021 से 5 मई 2026 तक रहा.
2026 के केरल विधानसभा चुनाव में सतीशन ने कांग्रेस के टिकट पर राज्य के परवूर विधानसभा क्षेत्र फिर चुनाव लड़ा और छठी बार जीत दर्ज की. इस बार उन्होंने भाकपा के ईटी टायसन को बीस हजार से अधिक वोटो के अंतराल से पराजित किया. इस जीत के बाद व पार्टी के भीतर लंबे मंथन के उपरांत 14 मई, 2026 को उन्हें कांग्रेस की ओर से राज्य का सीएम उम्मीदवार घोषित किया. मुख्यम्नत्री पद का शपथ वे 18 मई, 2026 को लेंगे.
वीडी सतीशन की संपत्ति (VD Satheesan Property)
2026 में विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार वीडी सतीशन की कुल संपत्ति 6.65 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 41 लाख रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको वीडी सतीशन जीवनी (VD Satheesan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












