PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मानेसर कांड' भूलना नहीं चाहते गहलोत! पेपर लीक के बीच अब फिर दिया ये बड़ा बयान

15 मई 2026
साझा करें:
'मानेसर कांड' भूलना नहीं चाहते गहलोत! पेपर लीक के बीच अब फिर दिया ये बड़ा बयान

Ashok Gehlot I Dharmendra Pradhan I Manesar Kand I Bjp I Congress I Neet I Paper Leak I

नीट 2026 परीक्षा के पेपर लीक से इन दिनों गर्माई हुई है देश की सियासत, विपक्ष के नेता इस मुद्दे को लेकर लगातार केंद्र की भाजपा सरकार पर साध रहे हैं निशाना, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भाजपा सरकार पर साधा निशाना, नीट परीक्षा से जुडे सवालों के बीच गहलोत को फिर से याद आया मानेसर कांड, आज जयपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान गहलोत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नीट परीक्षा को आॅनलाइन करवाने की घोषणा के सवाल पर कहा— धर्मेन्द्र प्रधान तो हमारे लिए, आप जानते ही हैं कि जो हमारा मानेसर कांड हुआ, उसके धर्मेन्द्र प्रधान तो थे मुख्य किरदार, मैनेजमेंट के और किरदार तो थे बड़े बड़े, पर मैनेजमेंट के किरदार थे धर्मेंद्र प्रधान, इसलिए उनके बारे में क्या कमेंट करूं? मैं कुछ भी बोलूंगा तो कहेंगे वो मेरे खिलाफ बोल रहे हैं जानबूझकर, वहीं गहलोत ने कहा कि 2024, 25, 26 तीनों बार किसी ना किसी रूप से हुआ पेपर लीक, अगर हिम्मत है तो इसकी जांच करानी चाहिए पूरी, CBI को दे देना चाहिए केस, पिछले 2024 और 25 का भी देना चाहिए, NTA एजेंसी को कर देना चाहिए भंग, पहले राज्यों के पास इस पेपर को करवाने का अधिकार, वापस दे देना चाहिए राज्यों को, इसके साथ ही गहलोत ने बीती रात बढी पेट्रोल—डीजल की कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर साधा निशाना 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal