PoliTalks News
बायोग्राफी

प्रदीप कुमार चौधरी की जीवनी | Pradeep Choudhary Biography in Hindi

30 अगस्त 2026
साझा करें:
प्रदीप कुमार चौधरी की जीवनी | Pradeep Choudhary Biography in Hindi

Pradeep Choudhary Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको प्रदीप कुमार चौधरी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


प्रदीप कुमार चौधरी की जीवनी (Pradeep Choudhary Biography in Hindi)

Pradeep Choudhary Latest News  - भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप कुमार चौधरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में ढाई दशक से भी अधिक समय से सक्रिय रहे हैं. उनकी राजनीति का दायरा राज्य से लेकर केंद्रीय स्तर तक रहा हैं. वर्ष 2000 में पहली बार नकुड़ विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. इसके बाद गंगोह विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए और वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की. वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश की चर्चित कैराना लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा, जहां जीत दर्ज कर वे पहली बार संसद पहुंचे. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी की इकरा हसन से हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको प्रदीप कुमार चौधरी के जीवन परिचय (Pradeep Choudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

प्रदीप कुमार चौधरी जन्म और परिवार (Pradeep Choudhary Birth & Family)

प्रदीप कुमार चौधरी (Pradeep Kumar Chaudhary) का जन्म 10 मार्च 1969 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के डुडला में (Dudla, Saharanpur, Uttar Pradesh) हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री कुंवर पाल सिंह (Late Shri Kunwar Pal Singh) और माता का नाम श्रीमती श्यामो देवी (Smt. Shymo Devi) हैं.

उनका विवाह 19 फरवरी 1999 को श्रीमती सुनीता (Smt. Sunita) से हुआ था. उन्हें दो संतान है. दोनों बेटे हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी नौकरी करती है.

प्रदीप कुमार चौधरी हिन्दू है, जबकि जाति से वे गुर्जर हैं.

उनपर 5 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: 49, बापूजी नगर, आईटीसी रोड, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 08765954706, 09412558136

वर्तमान पता: सीआई/15, पंडारा पार्क, नई दिल्ली - 110003

दूरभाष: (011) 23782405,

मोबाइल: 08765954706

प्रदीप कुमार चौधरी की शिक्षा (Pradeep Choudhary Education)

प्रदीप कुमार चौधरी ने वर्ष 1995 में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के अंतर्गत आने वाले महाराजा सिंह कॉलेज, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से स्नातकोत्तर (एमए) किया. 

प्रदीप कुमार चौधरी राजनीतिक करियर (Pradeep Choudhary Political Career)

प्रदीप कुमार चौधरी ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत वर्ष 2000 में अजीत सिंह चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल से की. रावत ने पहली बार वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश की नकुर विधानसभा सीट (Nakur Assembly) हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में प्रवेश किया. वे वर्ष 2000 से लेकर 2002 तक राज्य की 13वीं विधानसभा के सदस्य रहे. इसके बाद प्रदीप कुमार ने अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखीं. इस बीच हुए कुछ चुनावों में उन्हें पराजय का भी सामना करना पड़ा. फिर वर्ष 2012 में प्रदीप कुमार चौधरी ने कांग्रेस के टिकट पर गंगोह विधानसभा सीट (Gangoh Assembly constituency) से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के रुडर सेन को 4,023 मतों के अंतर से हराकर 16वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश किया. उन्हें 65,149 वोट मिले, जबकि रुडर सेन को 61,126 मत मिले.

लेकिन अगले चुनाव आने तक राज्य में कई बदलाव हुए और उन्ही में एक प्रदीप कुमार का भाजपा में शामिल होना भी रहा. वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदीप कुमार चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर एक बार फिर से गंगोह सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के नौमान मसूद को 38,028 मतों के अंतर से हराया. चौधरी को 99,446 वोट मिले, जबकि नौमान मसूद को 61,418 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे लगातार दूसरी बार गंगोह से विधायक बने और 17वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य (MLA) बने.

राज्य की राजनीति क़े बाद उन्होंने केंद्र की राजनीति में भाग्य आजमाया और भाजपा क़े विधायक रहते ही वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाग लिया. उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश की चर्चित लोकसभा सीट कैराना (Kairana Lok Sabha constituency) से टिकट दिया. चूँकि 2019 क़े लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था इसलिए मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर प्रदीप कुमार चौधरी का सीधा व मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) क़े तबस्सुम हसन से था. इस चुनाव में प्रदीप कुमार की जीत हुई. उन्होंने सपा क़े तबस्सुम हसन को 92,160 वोटों के अंतर से हराकर मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव को जीत लिया. इस आम चुनाव में प्रदीप कुमार चौधरी को कुल 5,66,961 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा--बसपा (SP-BSP) गठबंधन के उम्मीदवार तबस्सुम हसन को 4,74,801 मत हासिल हुए. जबकि 69,355 मत के साथ कांग्रेस के हरेंद्र सिंह मलिक तीसरे स्थान पर रहे. वर्तमान में, प्रदीप कुमार चौधरी उत्तर प्रदेश सहित केंद्र की राजनीति में सक्रिय हैं.

प्रदीप कुमार चौधरी की संपत्ति (Pradeep Choudhary Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार प्रदीप कुमार चौधरी की कुल संपत्ति 2.55 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 12 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको प्रदीप कुमार चौधरी जीवनी (Pradeep Choudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal