PoliTalks News
बायोग्राफी

धर्मेंद्र कश्यप की जीवनी | Dharmendra Kashyap Biography in Hindi

05 सितंबर 2026
साझा करें:
धर्मेंद्र कश्यप की जीवनी | Dharmendra Kashyap Biography in Hindi

Dharmendra Kashyap Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको धर्मेंद्र कश्यप जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


धर्मेंद्र कश्यप की जीवनी (Dharmendra Kashyap Biography in Hindi)

Dharmendra Kashyap Latest News  - धर्मेंद्र कश्यप पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक जमीनी नेता माने हैं. किसान परिवार से आने वाले कश्यप ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से की थी. बाद में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने राज्य के आंवला लोकसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई. भाजपा के टिकट पर उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में आंवला सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज कर संसद में अपनी जगह बनाई. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य से मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको धर्मेंद्र कश्यप के जीवन परिचय (Dharmendra Kashyap biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

धर्मेंद्र कश्यप जन्म और परिवार (Dharmendra Kashyap Birth & Family)

धर्मेंद्र कश्यप (Dharmendra Kashyap) का जन्म 1 जून 1968 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कांधरपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री महेंद्र पाल कश्यप (Late Shri Mahendra Pal Kashyap) और माता का नाम श्रीमती कुंवर देवी (Smt. Kunwar Devi) हैं.

उनका विवाह 20 फरवरी 1986 को श्रीमती सरोज कश्यप (Smt. Saroj Kashyap) से हुआ था. उन्हें दो बेटियां हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी है.

वे धर्म से हिन्दू हैं. उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: ग्राम खंडरपुर, डाकघर उमरसिया, बरेली, उत्तर प्रदेश-243001

दूरभाष: (0581) 2517090,

मोबाइल:  09013869427, 08171505427

वर्तमान पता: 401, कावेरी अपार्टमेंट, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001

मोबाइल: 09412293303, 09013869427

धर्मेंद्र कश्यप की शिक्षा (Dharmendra Kashyap Education)

धर्मेंद्र कश्यप ने वर्ष 1988 में उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित रामपुरिया के जीबी पंत एचएसएस से मैट्रिक (दसवीं) किया.

धर्मेंद्र कश्यप का राजनीतिक करियर (Dharmendra Kashyap Political career)

धर्मेंद्र कश्यप ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से की और वर्ष 2002 में बरेली जिले की सुन्हा (सनहा) विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने. हालांकि एक वर्ष बाद ही उन्होंने बसपा छोड़कर सपा ज्यॉइन कर ली और 2007 का उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव इसी सनहा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. इस तरह कश्यप 2002 से लेकर 2012 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य (विधायक) रहे. पहले कार्यकाल में विधायक रहते वे 2003 से लेकर 2004 तक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रहे. इसके बाद 2004 में एक वर्ष के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम का अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला. फिर 2004 से 2005 तक वे उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे.

इसके बाद 2009 में उन्होंने केंद्र की राजनीति में कदम बढ़ाया. वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र कश्यप को आंवला लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया, पर भारतीय जनता पार्टी की मेनका गांधी से वे पराजित हो गए. लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद सपा ने उन्हें 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट (Bithari Chainpur Assembly) से टिकट दिया पर इस चुनाव में वे बसपा के वीरेन्द्र सिंह से पराजित हो गए.

वर्ष 2013 में धर्मेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय किया और फिर मई 2013 में वे भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा ने उन्हें अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में आंवला से अपना उम्मीदवार बनाने का आश्वासन दिया. अपने वादे के अनुसार भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र कश्यप को आंवला लोकसभा सीट से टिकट दिया और वे जीत गए. सांसद के तौर पर यह उनकी पहली जीत रही. इस चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के कुंवर सर्वराज सिंह को 1,38,429 मतों के बड़े अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा चुनाव जीता. 16वीं लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र कश्यप को 4,09,907 वोट मिले, जबकि कुंवर सर्वराज सिंह को 2,71,478 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 2014 में हुए 16वीं लोकसभा के सदस्य बने.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर धर्मेंद्र कश्यप को आंवला से अपना उम्मीदवार बनाया. मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र कश्यप का मुकाबला बसपा के रुचि वीरा से था. धर्मेंद्र कश्यप ने 5,37,675 वोट हासिल कर रुचि वीरा को 1,13,743 मतों के भारी अंतर से हराया और लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने धर्मेंद्र कश्यप को एक बार फिर से आंवला सीट से मैदान में उतारा. पर इस बार भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वे सपा क़े नीरज कुशवाहा मौर्य से 15,969 वोटों के मामूली अंतर से हार गए. चुनाव में नीरज कुशवाहा मौर्य को 4,92,515 वोट मिले, जबकि धर्मेंद्र कश्यप को 4,76,546 मत प्राप्त हुए.

धर्मेंद्र कश्यप की संपत्ति (Dharmendra Kashyap Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार धर्मेंद्र कश्यप की कुल संपत्ति 7.32 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.66 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको धर्मेंद्र कश्यप जीवनी (Dharmendra Kashyap Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

PoliTalks News - Authoritative News Portal