अशोक कुमार रावत की जीवनी (Ashok Kumar Rawat Biography in Hindi)
Ashok Kumar Rawat Latest News - उत्तर प्रदेश के मिसरीख (मिश्रिख) लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद अशोक कुमार रावत क्षेत्र की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम हैं. सांसद के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल है. उन्होंने वर्ष 2004 और 2009 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर मिश्रिख से लोकसभा चुनाव जीता, जबकि 2019 और 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के रूप में लगातार दो बार जीत दर्ज की. हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार अंजू बाला के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ कायम रही, जिसका प्रमाण यह है कि 2004 से 2024 के बीच हुए पांच बार के लोकसभा चुनावों में वे केवल एक बार ही पराजित हुए. इस लेख में हम आपको अशोक कुमार रावत के जीवन परिचय (Ashok Kumar Rawat Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अशोक कुमार रावत जन्म और परिवार (Ashok Kumar Rawat Birth & Family)
अशोक कुमार रावत (Ashok Kumar Rawat) का जन्म 26 नवंबर 1975 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय गोबरधन लाल (Late Gobardhan Lal) और माता का नाम स्वर्गीय मीना देवी (Late Meena Devi) हैं.
उनका विवाह 16 मई 2005 मोनिका रावत (Monika Rawat) से हुआ था. उन्हें दो संतान है. एक बेटा और एक बेटी हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी व्यवसाय में लगी है.
अशोक कुमार रावत हिन्दू है, और जाति से वे पासी (SC) हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: बी-21, सेक्टर सी, अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226024, दूरभाष: (0522) 2328270,
मोबाइल: 09415047821, 9868180441
वर्तमान पता: 6 विंडसर प्लेस, नई दिल्ली 110001
दूरभाष: (011) 23368330, 23352216
मोबाइल: 09868180441, 09415047821
अशोक कुमार रावत की शिक्षा (Ashok Kumar Rawat Education)
अशोक कुमार रावत ने वर्ष 1998 में लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से प्राचीन भारतीय इतिहास में स्नातकोत्तर (एमए) किया.
अशोक कुमार रावत राजनीतिक करियर (Ashok Kumar Rawat Political Career)
भाजपा सांसद अशोक कुमार रावत ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत बसपा से की थी. रावत ने पहली बार वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश के मिसरीख लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में कार्य किया, जैसे कि लोक लेखा समिति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, रसायन और उर्वरक समिति. इसी सीट से वे 2009 में हुए 15वीं लोकसभा में भी जीत दर्ज करने में सफल रहे और दूसरी बार देश के सांसद बने. दूसरे कार्यकाल में जीतने के बाद उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति तथा रसायन और उर्वरक समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया.
मिसरीख (मिश्रिख) लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के सीतापुर, हरदोई और कानपुर जिले के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनायीं गई है. इस लोकसभा सीट में मिश्रिख, बिलग्राम-मल्लानवां, बालामऊ, संडीला और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र शामिल है. बिल्हौर विधानसभा सीट कानपुर में पड़ती है तो वही मिश्रिख विधानसभा सीट राज्य के सीतापुर जिले का हिस्सा है. यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. इस लोकसभा सीट पर समय समय पर अलग-अलग पार्टियों का प्रभाव देखा गया है. हालांकि 1962 में गठित इस सीट पर पहली जीत जनसंघ की हुई थी, जनसंघ ही आज की भाजपा है. बाद के चुनावों में भी भाजपा यहाँ से चार बार जीत चुकी है.
2014 के लोकसभा चुनाव में भी अशोक कुमार रावत इसी मिसरीख (मिश्रिख) से बसपा के उम्मीदवार थे, पर भाजपा के अंजू बाला से करीब सतासी हजार वोटो के अंतर से हार गए. इसी के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. बाद में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर उन्होंने 2019 में होने वाले लोकसभा का चुनाव मिसरीख सीट से लड़ा और निर्वाचित हुए. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार नीलू सत्यार्थी को 1,00,672 वोटों के अंतर से हराकर इस सीट से तीसरी बार जीत हासिल की.
इसके बाद उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर इसी सीट से जीत हासिल हुई. इस बार रावत समाजवादी पार्टी के संगीता राजवंशी को 33,610 वोटों के अंतर से हराकर चौथी बार इस सीट से संसद सदस्य बने. इस बार के आम चुनाव में अशोक कुमार रावत को कुल 4,75,016 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा--इंडी गठबंधन के उम्मीदवार संगीता राजवंशी को 4,41,610 मत हासिल हुए. जबकि 1,11,945 मत के साथ बसपा के बीआर अहिरवार तीसरे स्थान पर रहे. वर्तमान में, अशोक कुमार रावत उत्तर प्रदेश के मिसरीख (मिश्रिख) सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.
अशोक कुमार रावत की संपत्ति (Ashok Kumar Rawat Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अशोक कुमार रावत की कुल संपत्ति 12.96 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.48 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको अशोक कुमार रावत जीवनी (Ashok Kumar Rawat Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













