PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक! प्रियंका गांधी ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- पता नहीं वे...

06 अगस्त 2026
साझा करें:
प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक! प्रियंका गांधी ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- पता नहीं वे...

अनुमति रद्द, लेकिन नहीं रुकेगा कार्यक्रम! राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर संशय पैदा हो गया संशय, 8 अगस्त को केपी इंटर कॉलेज के जिस मैदान में राहुल छात्रों से संवाद करने वाले थे उसकी अनुमति कर दी गई  निरस्त, केपी कॉलेज जिस कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट से संचालित है उसके कार्यवाहक अध्यक्ष चौ. जितेंद्रनाथ सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर कार्यक्रम की अनुमति कर दी निरस्त, वहीं अब कांग्रेस इसके पीछे सरकार का बता रही है दबाव, पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम हर हाल में होगा, इस मामले में प्रियंका गांधी ने संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा-  पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं, वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा-  कार्यक्रम के लिए 30 तारीख को ही ले ली गई थी अनुमति और इसके लिए मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को 51 हजार रुपये की रसीद भी जारी हुई थी, पूरी तैयारी के बावजूद 5 अगस्त को कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी गई, राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज जरूर आएंगे और छात्रों से संवाद करेंगे, उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक मैदान उपलब्ध कराने की मांग की है और कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़क या चौराहे पर भी छात्रों के बीच कार्यक्रम किया जाएगा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal