PoliTalks News
बायोग्राफी

अरुण कुमार सागर की जीवनी | Arun Kumar Sagar Biography in Hindi

07 अगस्त 2026
साझा करें:
अरुण कुमार सागर की जीवनी | Arun Kumar Sagar Biography in Hindi

Arun Kumar Sagar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको अरुण कुमार सागर जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


अरुण कुमार सागर की जीवनी (Arun Kumar Sagar Biography in Hindi)

Arun Kumar Sagar Latest News अरुण कुमार सागर उत्तर प्रदेश की शाहजहाँपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं. जाटव समाज से आने वाले अरुण कुमार ने जमीनी राजनीति के जरिए अपनी पहचान बनाई है. भाजपा में शामिल होने से पहले वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में सक्रिय रहे है. जून 2015 में बसपा से निष्कासित होने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए. इसके बाद भाजपा के टिकट पर उन्होंने 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव में लगातार दो बार जीत दर्ज कर शाहजहाँपुर से सांसद बने है. इस लेख में हम आपको अरुण कुमार सागर के जीवन परिचय (Arun Kumar Sagar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अरुण कुमार सागर जन्म और परिवार (Arun Kumar Sagar Birth & Family)

अरुण कुमार सागर (Arun Kumar Sagar) का जन्म 1 मई 1976 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के चवर खास में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय छोटे लाल सागर (Late Chhotey Lal Sagar) और माता का नाम प्रेमा देवी (Prema Devi) हैं.

उनका विवाह 16 मई 1993 को रूपा सागर (Rupa Sagar) से हुआ था. उन्हें तीन संतान है. दो बेटे और एक बेटी हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी व्यवसाय में लगी है.

अरुण कुमार सागर हिन्दू है, और जाति से वे जाटव (अनुसूचित जाति) (SC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: सी-20एफ, अभिषेक साउथ सिटी, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश 242001

मोबाइल:  08009736836, 9013997430

वर्तमान पता: 15 नॉर्थ एवेन्यू (डुप्लेक्स फ्लैट), नई दिल्ली, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र 110001 

मोबाइल: 09013997430

अरुण कुमार सागर की शिक्षा (Arun Kumar Sagar Education)

अरुण कुमार सागर ने वर्ष 2008 में रामशरण सिंह महाविद्यालय, फुलसांडा, बिजनौर, यूपी से इंटरमीडिएट (12वीं) किया.

अरुण कुमार सागर राजनीतिक करियर (Arun Kumar Sagar Political Career)

भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत बसपा से की थी. वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटव समुदाय के बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के लोकप्रिय युवा नेता हुआ करते थे. वे चार बार शाहजहाँपुर जिले के जिला अध्यक्ष और दो बार बरेली जिले के पार्टी इकाई के समन्वयक रहे हैं. वर्ष 2008 में 32 वर्ष की आयु में वे राज्य निर्माण निगम (उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष बने. वर्ष 2012 में उन्होंने बीएसपी के टिकट पर पोवयां निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शकुंतला देवी से 4.2 प्रतिशत वोटों के अंतर से हार गए. इसके बाद 15 जून 2015 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उन्हें बसपा से निकाल दिया गया. बहुजन समाज पार्टी छोड़ने के बाद सागर तुरंत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. भाजपा में शामिल होते ही उन्हें 2015 में ही पार्टी की ब्रज क्षेत्रीय इकाई का उपाध्यक्ष बना दिया गया.

अरुण कुमार सागर ने पहली बार वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीतकर संसद में प्रवेश किया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के अमर चंद जौहर को 2,68,418 वोटों के अंतर से हराया. यह रोहिलखंड में सबसे बड़ा अंतर था. 2019 के लोकसभा चुनाव में सागर को 6,88,990 वोट मिले और वे पहली बार सांसद बने. इस दौरान उन्होंने विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में कार्य किया, जैसे कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सलाहकार समिति और रसायन एवं उर्वरक संबंधी स्थायी समिति.

उत्तर प्रदेश की शाहजहाँपुर लोकसभा सीट राज्य की अनुसूचित जाति श्रेणी की संसदीय सीट है. इसमें संपूर्ण शाहजहांपुर जिला शामिल है. राज्य में लोकसभा की 17 सुरक्षित सीटें (SC) हैं, इन्ही में शाहजहाँपुर सीट भी शामिल है. शाहजहाँपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा (विधान सभा) खंड शामिल हैं. शाहजहाँपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की ये सीटें कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, शाहजहाँपुर और ददरौल हैं. वर्ष 1962 में गठित इस सीट पर अलग-अलग पार्टियों का दबदबा देखा गया है. भाजपा यहाँ से पांच बार जीत चुकी है. भारतीय जनता पार्टी 2014 से लगातार यहाँ से जीत रही है, जबकि दो बार वह पहले जीत चुकी है.

इसी शाहजहाँपुर लोकसभा सीट से अरुण कुमार सागर वर्ष 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करने में सफल रहे और दूसरी बार देश के सांसद बने. दूसरे कार्यकाल में जीतने के बाद उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य के रूप में काम किया. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अरुण कुमार ने समाजवादी पार्टी के ज्योत्सना गोंड को 55,379 वोटों के अंतर से हराकर दूसरी बार इस सीट से सांसद बने. इस बार के आम चुनाव में अरुण कुमार सागर को कुल 5,92,718 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के उम्मीदवार ज्योत्सना गोंड को 5,37,339 मत हासिल हुए, जबकि 91,710 मत के साथ बसपा के डोड राम वर्मा तीसरे स्थान पर रहे. वर्तमान में, अरुण कुमार सागर उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.

अरुण कुमार सागर की संपत्ति (Arun Kumar Sagar Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अरुण कुमार सागर की कुल संपत्ति 5.83 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 25 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको अरुण कुमार सागर जीवनी (Arun Kumar Sagar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal