प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, भजनलाल कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दी जानकारी, कहा- राज्य में अब शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनाव वन स्टेट, वन इलेक्शन' के आधार पर कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, इसके साथ ही नई फॉरेस्ट पॉलिसी को हरी झंडी दी गई और ग्रामीण आजीविका मिशन को मंजूरी देते हुए रोजगार सुरक्षा की वैधानिक गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने का फैसला लिया गया, कैबिनेट ने राजस्थान सरकारी कर्मचारी बीमा अधिनियम में संशोधन को भी मंजूरी दी, जिससे अब कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के साथ ही बीमा राशि का लाभ मिलेगा, बैठक में मानसून की स्थिति की समीक्षा भी की गई और सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर बारिश से उत्पन्न हालात का फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए, वही मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जानकारी देते हुए कहा- 2 सीमेंट प्लांट्स के लिए भूमि आवंटित की, रिफाइनरी के साथ में सीमेंट प्लांट्स भी आ रहे हैं बालोतरा में, 198 नमक की खान विस्थापित हुई बालोतरा रिफाइनरी से 2025 की दरों के अनुसार 1.98 करोड़ की दर निर्धारण का हुआ अनुमोदन, पहली सीमेंट कंपनी के लिए जैसलमेर के रामगढ़ में 254 हेक्टेयर भूमि आवंटित, 6200 करोड़ का निवेश होगा, दूसरी सीमेंट कंपनी के लिए जैसलमेर में 107 हेक्टेयर भूमि का आवंटन, स्वच्छ ऊर्जा नीति में किया संशोधन, सौर ऊर्जा क्षमता में राजस्थान पहले पायदान पर, बैटरी स्टोरेज परियोजना को प्रोत्साहन, 125 गीगावाट तक उत्पादन का लक्ष्य, हर घर तिरंगा अभियान को मिली सहमति, हर घर तिरंगा अभियान को भी सहमति मिली, 9 से 17 अगस्त तक होगा अभियान, 9 से 17 अगस्त तक उमंग से मनेगा अभियान, वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला! 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को हरी झंडी, देखें कैबिनेट के बड़े ऐलान

Bhajanlal Sharma I Bhajanlal Cabinet I









