उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर साधा जोरदार निशाना, आज अंबेडकरनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा- सपा के शासनकाल की के समय युवाओं के भविष्य के साथ किया जाता था खिलवाड़, जब भी युवाओं के लिए आती थीं नौकरियां, वे नहीं मिलती थीं योग्यता के आधार पर, उस दौर में चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी लूटपाट करने के लिए, युवाओं के हकों पर भाई-भतीजे के नाम पर डाली जाती थी डकैती, तब राज्य का माहौल हो चुका था पूरी तरह खराब, प्रदेश के सहारनपुर, अलीगढ़, हापुड़, एटा, मथुरा और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में आए दिन होते थे दंगे, इन दंगों की वजह से उत्तर प्रदेश की छवि हो गई थी इतनी धूमिल कि दूसरे राज्यों के लोग यूपी के युवाओं को देखते थे शक की नजर से, थानों और तहसीलों पर रहता था सपा के गुंडों का कब्जा, आम लोगों के मन में यह बात बैठ गई थी कि जिस गाड़ी में होगा सपा का झंडा, उसमें बैठा होगा कोई न कोई गुंडा ही, सपा नेताओं और उनके करीबियों की ओर से खुलेआम की जाती थी अवैध वसूली, जिससे आम जनता थी त्रस्त, एक ओर सरकार प्रदेश के विकास के लिए लाई है 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, लेकिन सपा ने सदन में हंगामे और अराजकता के जरिए जनता के मुद्दों पर नहीं होने दी चर्चा, भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था और नियमों का करती है सम्मान, सरकार जो 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाई थी, उसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए थी कई महत्वपूर्ण योजनाएं, लेकिन सपा को गरीबों के विकास और इन जनहित के मुद्दों से नहीं है कोई मतलब, इसलिए उन्होंने सदन की कार्यवाही की बाधित
CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- सपा राज में नौकरी नहीं, भाई-भतीजावाद चलता था

Yogi Adityanath I Akhilesh Yadav I Samajwadi Party I Up Bjp I Yogi Sarkar I Up Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I









