अर्जुन लाल मीणा की जीवनी (Arjunlal Meena Biography in Hindi)
Arjunlal Meena Latest News - अर्जुन लाल मीणा राजस्थान की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने विधानसभा से लेकर लोकसभा तक अपनी राजनीतिक पहचान बनाई. उदयपुर क्षेत्र से आने वाले मीणा ने वर्ष 2003 में पहली बार राजस्थान विधानसभा का चुनाव जीतकर सक्रिय चुनावी राजनीति में प्रवेश किया. इसके बाद वर्ष 2014 में भाजपा ने उन्हें उदयपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां जीत दर्ज कर वे पहली बार संसद पहुंचे. वर्ष 2019 के आम चुनाव में भी उन्होंने उदयपुर से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की. दो बार सांसद रहने के बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनकी जगह मन्ना लाल रावत को उम्मीदवार बनाया. इस लेख में हम आपको अर्जुन लाल मीणा के जीवन परिचय (Arjunlal Meena Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अर्जुन लाल मीणा जन्म और परिवार (Arjunlal Meena Birth & Family)
अर्जुन लाल मीणा (Arjun Lal Meena) का जन्म 12 अगस्त 1964 को राजस्थान के उदयपुर जिले के मसारो की ओबरी में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री हुरजी मीणा (Shri Hurji Meena) और माता का नाम श्रीमती हकरी बाई (Smt. Hakri Bai) हैं.
उनका विवाह 18 मई 1993 को श्रीमती मीणा मासर ( Smt. Meena Masar) से हुआ था. उन्हें दो संतान हैं, एक बेटा और एक बेटी. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी दो पत्नियां हैं. एक शिक्षिका है, जबकि दूसरी मीनाक्षी गैस सर्विस (व्यवसाय) की मालकिन हैं.
अर्जुन लाल मीणा धर्म से हिन्दू है जबकि जाति से मीणा (अनुसूचित जनजाति) हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2019)
स्थायी पता : 6ए-34, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,पानेरियों की मदारी, सेक्टर-9, उदयपुर, राजस्थान - 313001,
फोन: (0294) 2481230,
मोबाइल: 09414161766
फैक्स: (0294) 2486100
वर्तमान पता : 102, नर्मदा अपार्टमेंट्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष: (011) 23312005,
मोबाइल: 09013869355
अर्जुन लाल मीणा की शिक्षा (Arjunlal Meena Education)
अर्जुन लाल मीणा ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर, राजस्थान से एम.कॉम., बी.एड., एलएलबी किया.
(स्रोत: लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
अर्जुन लाल मीणा राजनीतिक करियर (Arjunlal Meena Political Career)
अर्जुन लाल मीणा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत राजस्थान की विधानसभा की राजनीति से की. वर्ष 2003 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सलूम्बर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने. इस जीत के साथ वे वर्ष 2003 से 2008 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे. राज्य की यह विधानसभा सीट उदयपुर जिले में पड़ती थी, जो 2008 के परिसीमन के बाद अब अस्तित्व में नहीं रही. यह सीट वर्तमान में अब सलूंबर के नाम से जानी जाती है. राज्य की विधानसभा की यह सीट अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है.
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अर्जुन लाल मीणा को उदयपुर सीट से उम्मीदवार बनाया. राज्य की लोकसभा की यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए (एसटी) आरक्षित है. इस चुनाव में अर्जुन लाल मीणा का मुकाबला कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा से हुआ. अर्जुन लाल मीणा ने 6,60,373 वोट हासिल कर 2,36,762 मतों के अंतर से जीत दर्ज की और पहली बार लोकसभा पहुंचे. इसके साथ ही वे 16वीं लोकसभा के सदस्य (MP) बने.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया. उदयपुर सीट पर इस बार भी पहले की भांति उनका मुकाबला कांग्रेस के रघुवीर मीणा से था. 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन लाल मीणा ने 8,71,548 वोट प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 4,33,634 वोट मिले. इस तरह उन्होंने 4,37,914 मतों के बहुत भारी अंतर से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता और 17वीं लोकसभा के सदस्य (MP) बने.
संसद में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान वे विभिन्न संसदीय समितियों से भी जुड़े रहे. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उदयपुर सीट से मन्ना लाल रावत को उम्मीदवार बनाया. वर्तमान में, अर्जुन लाल मीणा राजस्थान के पूर्व एमपी है, और एक नेता के तौर पर पार्टी व राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है.
अर्जुन लाल मीणा की संपत्ति (Arjunlal Meena Property)
2019 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अर्जुन लाल मीणा की कुल संपत्ति 4.81 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.56 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको अर्जुन लाल मीणा जीवनी (Arjunlal Meena Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













