PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में BJP का 30 साल पुराना किला ध्वस्त, RJD की जीत पर CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

28 अक्टूबर 2026
साझा करें:
बिहार में BJP का 30 साल पुराना किला ध्वस्त, RJD की जीत पर CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक सीट पर RJD की बड़ी जीत, BJP का 30 साल पुराना दबदबा खत्म

बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने दर्ज की शानदार जीत, भाजपा के दिग्गज नेता नवल किशोर यादव को RJD के संजीव कुमार ने 1057 वोटों से दी करारी शिकस्त, संजीव कुमार को मिले 4487 वोट, जबकि नवल किशोर यादव को मिले 3430 वोट, इस जीत के साथ ही पटना शिक्षक सीट पर भाजपा नेता नवल किशोर यादव का करीब 30 साल पुराना दबदबा भी हुआ खत्म, वहीं इस चुनावी नतीजे के बीच एक दिलचस्प सियासी तस्वीर भी आई सामने, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सियासी मतभेदों से ऊपर उठकर राजद के विजयी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार को दी जीत की बधाई,  सीएम ने कहा- बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजय प्राप्त करने पर डॉ. संजीव कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, विश्वास है कि आपका कार्यकाल शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा जगत के लिए सफल एवं सुखद रहेगा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal