राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के एक बयान से प्रदेश की राजनीति में मची हलचल, सीपी जोशी ने अगले दो साल तक जयपुर नहीं जाने का किया बड़ा ऐलान, चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में नगर पालिका के नवनिर्वाचित भाजपा बोर्ड के पदभार ग्रहण समारोह में सीपी जोशी ने कहा- कुछ दिन पहले मुझे किसी ने कहा था कि जयपुर वाले आपसे नाराज हैं, इस पर मैंने कहा- अगले दो साल तक न तो जयपुर की तरफ देखूंगा और न ही जयपुर जाऊंगा, प्रदेश के कामों और फैसलों में भी कोई दखल नहीं दूंगा, हालांकि जिले के विकास के लिए विधायक के साथ मिलकर काम करता रहूंगा, वहीं अब सीपी जोशी के इस बयान ने खड़े कर दिए कई बड़े सियासी सवाल, आखिर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को जयपुर आने से कौन रोक रहा है? जयपुर में आखिर कौन है जो सीपी जोशी से नाराज है? जोशी का इशारा आखिर किस नेता या किस खेमे की तरफ है? क्या राजस्थान भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा या फिर पार्टी में अंदरूनी खींचतान हो गई है तेज? सीपी जोशी के बयान कि अगले दो साल तक जयपुर की तरफ देखूंगा भी नहीं और न ही जाऊंगा यह प्रदेश की सियासत में दे रहा है कई तरह की अटकलों को हवा, हालांकि सीपी जोशी ने अपने बयान में किसी भी नेता का नहीं लिया नाम, ऐसे में अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व की ओर से इस बयान पर क्या आती है प्रतिक्रिया सामने
राजस्थान BJP में सब कुछ ठीक नहीं? सीपी जोशी के बयान ने खोली अंदरूनी कलह की पोल?

CP Joshi, CP Joshi Latest News, CP Joshi Statement, Rajasthan BJP News, Rajasthan Politics, Chittorgarh MP CP Joshi, Bhajanlal sharma









