Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका? ‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’ ‘बिल पास नहीं हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं, विपक्ष को मिलेगी सजा, बिल पास होता तो…’- PM मोदी रिश्वत कांड में फंसी RAS काजल मीणा निलंबित, IIT से पढ़ाई और दिल्ली की नौकरी छोड़ बनी थीं अफसर ‘नैतिकता है तो इस्तीफा दें पीएम मोदी’- महिला आरक्षण के मुद्दे पर टीकाराम जूली ने केंद्र को घेरा
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026

‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार

19 Apr 2026

भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’

18 Apr 2026

‘बिल पास नहीं हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं, विपक्ष को मिलेगी सजा, बिल पास होता तो…’- PM मोदी

18 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

अशोक मित्तल की जीवनी | Ashok Mittal Biography in Hindi

  • April 7, 2026

Ashok Mittal Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको अशोक मित्तल जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

अशोक मित्तल की जीवनी (Ashok Mittal Biography in Hindi)

Ashok Mittal Latest News –  आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को 2 अप्रैल, 2026 को संसद में अपने डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है, इसके बदले उन्होंने पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को नियुक्त किया है. पेशे से बिजनेसमैन रहे मित्तल 2022 में पार्टी के टिकट पर जीतकर पहली बार राज्यसभा सदस्य बने है. राज्यसभा सदस्य होने के अलावा मित्तल पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और कुलाधिपति भी हैं. इस लेख में हम आपको अशोक मित्तल जीवनी (Ashok Mittal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अशोक मित्तल जन्म और परिवार (Ashok Mittal Birth & Family)

डॉ. अशोक मित्तल का जन्म 10 सितंबर 1964 को पंजाब के जालंधर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय बलदेव राज मित्तल और माता का नाम स्वर्गीय शांति देवी मित्तल है.

उनकी शादी 22 जुलाई 1988 को श्रीमती रश्मि मित्तल से हुई. उनके दो बच्चे है, एक बेटा और एक बेटी.

उनका स्थायी पता -16, मॉल रोड, जालंधर कैंट, पंजाब 144005 दूरभाष: 01824-501201

उनका वर्तमान पता- बंगला नंबर 5, फिरोजशाह रोड नई दिल्ली- 110001 टेलीफोन- 9056344001

अशोक मित्तल शिक्षा (Ashok Mittal Education)

डॉ. अशोक मित्तल ने विश्वविद्यालय क्षेत्रीय परिसर, जालंधर, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर, पंजाब से से ग्रेजुएशन और एलएलबी किया. उन्हें 2022 में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई.

अशोक मित्तल का शुरुआती जीवन (Ashok Mittal Early Life)

डॉ. अशोक मित्तल पेशे से व्यवसायी है. साधारण परिवार में जन्मे मित्तल ने अपने लगन और परिश्रम से पंजाब में शिक्षा के बड़े केंद्र की स्थापना की. उन्होंने राज्य में ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ की स्थापना की, जो देश के बड़े विश्वविद्यालयो में अपना स्थान रखता है. इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थी पढाई करते है. इस तरह इस विश्वविद्यालय में देश के साथ-साथ चालीस से अधिक दूसरे देशो के विद्यार्थी भी अध्ययन कर रहे है. डॉ. अशोक मित्तल के द्वारा स्थापित इस बड़े स्तर के विश्विद्यालय के कारण राज्य का नाम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हुआ है.

अशोक मित्तल राजनीतिक करियर (Ashok Mittal Political Career)

पंजाब के व्यवसायी डॉ. अशोक मित्तल की राजनीतिक यात्रा 2022 में आदमी पार्टी के साथ शुरू हुई. पार्टी ने उन्हें इसी वर्ष पंजाब से राज्यसभा के लिए टिकट दिया और वे जीत गए. चूँकि उनके चुनाव का किसी उम्मीदवार ने विरोध नहीं किया इसलिए उनका चुनाव अप्रैल, 2022 को निर्विरोध सम्पन्न हुआ. देश की उच्च सदन, राज्यसभा के लिए चुने के बाद से वे तब से लेकर अब तक कई समितियों के सदस्य बनाये जा चुके है. सितंबर 2022 से लेकर जून 2024 तक वे विदेश मामलों की समिति, जनवरी 2023 से अक्टूबर 2024 तक संसद सदस्यों की स्थानीय क्षेत्र विकास योजना संबंधी समिति, सितंबर 2024 से सितंबर 2025 तक वित्त समिति के सदस्य रहे. इसके अलावा वे अगस्त 2024 से योजना एवं वास्तुकला विद्यालयों की परिषद, अक्टूबर 2024 से राज्यसभा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रबंधन समिति एवं  जून 2025 से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के न्यायालय और वित्त मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य है जबकि सितंबर 2025 से वे रक्षा समिति और फरवरी 2026 से भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री समूह के सदस्य हैं.

अप्रैल 2026 के आरंभ में आम आदमी पार्टी ने संसद की उच्च सदन राज्यसभा में उन्हें डिप्टी लीडर (उप-नेता) नियुक्त किया है. इससे पहले यह पद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पास था. जब आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके सीएम आवास खाली करवाया गया था, तब अशोक मित्तल ने केजरीवाल को अपनी ओर से रहने के लिए आवास देने की बात कही थी. अब केजरीवाल उसी के बदले उन्हें संसद में डिप्टी लीडर का पद देकर शायद उस अहसान को उतारा हो. वैसे भी, राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी से दुरी बनाकर चल रहे थे. 

अशोक मित्तल संपत्ति (Ashok Mittal Property)

अशोक मित्तल की कुल संपत्ति 100 करोड़ रूपये के लगभग हैं.

इस लेख में हमने आपको अशोक मित्तल जीवनी (Ashok Mittal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • निसिथ प्रामाणिक की जीवनी
  • सुभंकर सरकार की जीवनी
  • बीड़ा मस्तान राव की जीवनी

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026

‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार

19 Apr 2026

भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’

18 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.