बीड़ा मस्तान राव की जीवनी | Beeda Masthan Rao Biography in Hindi

Beeda Masthan Rao Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको बीड़ा मस्तान राव जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

बीड़ा मस्तान राव की जीवनी (Beeda Masthan Rao Biography in Hindi)

Beeda Masthan Rao Latest News बीड़ा मस्तान राव यादव (Beeda Masthan Rao) आंध्रप्रदेश के ओबीसी नेता है और वर्तमान में, आंध्रप्रदेश से टीडीपी के राज्यसभा सांसद है. इससे पहले वे आंध्र प्रदेश के विधायक और राज्यसभा के सदस्य रह हैं, वर्तमान में वे दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद हैं. एक सांसद होने के अलावा वे पेशे से बड़े व्यवसायी हैं और इस समय वे देश में झींगा मछली के सबसे बड़े निर्यातक हैं.  इस लेख में हम आपको बीड़ा मस्तान राव जीवनी (Beeda Masthan Rao Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

बीड़ा मस्तान राव जन्म और परिवार (Beeda Masthan Rao Birth & Family)

बीड़ा मस्तान राव (Beeda Masthan Rao) का जन्म 2 जुलाई 1958 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के अल्लूर के  इस्कापल्ली गांव में हुआ था.

उनके पिता का नाम रमणैया (Ramanaiah) और माता का नाम बुज्जम्मा (Bujjamma) है.

उनकी शादी 20 अगस्त 1987 श्रीमती बीड़ा वेंकट मंजुला (Beeda Venkata Manjula) से हुई. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी मत्स्य पालन और रियल एस्टेट व्यवसायी हैं. उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं. बेटी का नाम माधुरी हैं. 

बीड़ा मस्तान राव धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से वे यादव (पिछड़ा वर्ग से) है. 

उनका स्थायी पता : नंबर 2-37, गांव इस्कापल्ली, अल्लूर मंडल, जिला एसपीएसआर नेल्लोर, आंध्र प्रदेश- 524003 दूरभाष- 0861-2325515,044-24511374

उनका वर्तमान पता : फ्लैट नं B-6 (टॉवर- ए2), दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली- 110001 दूरभाष- 8074361637, 906300909

उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है. [स्रोत -myneta.info -2024]

बीड़ा मस्तान राव शिक्षा (Beeda Masthan Rao Education)

मस्तान राव ने 1975-78 में सर्वोदय कॉलेज, नेल्लोर, श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश स्नातक (बी.कॉम.) और उसके बाद उन्होंने तमिलनाडु के मद्रास स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीए की शिक्षा प्राप्त की.

बीड़ा मस्तान राव का शुरुआती जीवन (Beeda Masthan Rao Early Life)

राजनीति में आने से पहले मस्तान राव आंध्रप्रदेश में एक व्यवसायी के तौर पर जाने जाते थे. उनका व्यवसाय मत्स्य पालन और रियल एस्टेट से जुड़ा हैं. वे देश के सबसे बड़े झींगा व्पापारी हैं. उनका व्यापार देश विदेश में फैला हुआ हैं. इस समय उनकी गिनती देश के सबसे बड़े झींगा निर्यातकों में होती हैं. वे बीएमआर इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं. 

बीड़ा मस्तान राव राजनीतिक करियर (Beeda Masthan Rao Political Career)

बीड़ा मस्तान राव यादव ने 2000 के दशक की शुरुआत में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ राजनीति में प्रवेश किया और पड़ोसी बोगोल मंडल से जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (जेडपीटीसी) के सदस्य के रूप में चुने गए. राज्य में उन्होंने अपनी पहचान ओबीसी नेता के तौर पर बनाई. यादव 2001 से लेकर 2006 तक नेल्लोर जिले के बोगोले मंडल से जेडपीटीसी सदस्य रहे. इसी बीच उन्होंने 2004 में अल्लूर निर्वाचन क्षेत्र से आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस के कटमरेड्डी विष्णुवर्धन रेड्डी से पराजित हुए.

राव ने 2009 में तेलगु देशम पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर ‘कावली विधानसभा क्षेत्र’ से चुनाव लड़ा और अपने निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विष्णुवर्धन रेड्डी से लगभग उन्नीस हजार वोटो के अंतराल से जीत गए. वे 2009 से लेकर 2014 तक राज्य के कावली विधानसभा सीट से टीडीपी के विधायक रहे. इस अवधि में वे श्रम, कारखाने, रोजगार एवं प्रशिक्षण, पर्यटन और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष भी थे और इसके अलावे उन्हें आदिवासी कल्याण संबंधी विधान समिति का सदस्य भी बनाया गया था. वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार के राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सलाहकार सदस्य के पद पर आसीन थे. 2019 में, उन्होंने टीडीपी के टिकट पर नेल्लोर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा पर हार गए. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अदला प्रभाकर रेड्डी ने उन्हें लगभग डेढ़ लाख वोट के अंतराल से पराजित किया.

इसके बाद वर्ष 2022 में टीडीपी छोड़कर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी में शामिल होने के बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आंध्र प्रदेश से जून 2022 में राज्यसभा के लिए टिकट दिया और वे निर्वाचित हुए. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद समय समय पर वे कई समितियों के सदस्य रह चुके हैं, इनमें कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति, लाभ के पदों से संबंधित संयुक्त समिति, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति, जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2022 पर संयुक्त समिति, संसद सदस्यों की स्थानीय क्षेत्र विकास योजना संबंधी समिति और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति शामिल हैं.

लेकिन राज्यसभा सांसद के रूप में अपने कार्यकाल पूरा करने से पूर्व ही उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया और फिर 29 अगस्त 2024 को राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वे पुनः टीडीपी में शामिल हो गए. टीडीपी ने उन्हें दिसंबर 2024 में राज्यसभा के लिए टिकट दिया और वे राज्यसभा के द्वितीय कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए. वर्तमान में, वे दूसरे कार्यकाल के लिए आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सांसद है. उनका यह कार्यकाल 2024 से जून 2028 है.

बीड़ा मस्तान राव का विवाद (Beeda Masthan Rao Controversies)

बीड़ा मस्तान राव की बेटी माधुरी ने 2019 में अपनी बीएमडल्यू कार से 22 वर्षीय एक चित्रकार सूर्या को कुचल दिया, जिसमें चित्रकार की मृत्यु हो गई. घटना के बाद उनकी बेटी ने पुलिस थाने जाकर आत्मसर्पण किया जिसके अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई. 

बीड़ा मस्तान राव संपत्ति (Beeda Masthan Rao Property)

2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार बीड़ा मस्तान राव की कुल संपत्ति 264.61 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 75 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको बीड़ा मस्तान राव जीवनी (Beeda Masthan Rao Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.