PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CM की कुर्सी छोड़ते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के सामने बेटे और करीबियों के लिए रख दी ये बड़ी शर्तें, पढ़े पूरी खबर

29 मई 2026
साझा करें:
CM की कुर्सी छोड़ते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के सामने बेटे और करीबियों के लिए रख दी ये बड़ी शर्तें, पढ़े पूरी खबर

Karnataka I DK shivakumar I Siddaramaiah I Rahul Gandhi I Sonia Gandhi I Delhi I Mallikarjun kharge 

Karnataka Politics: कर्नाटक की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के ठीक अगले ही दिन दिग्गज कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, दिल्ली आते ही सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ की ताबड़तोड़ बैठकें, पार्टी सूत्रों के अनुसार इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात में सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान के सामने अपनी मांगों की रख दी है लंबी फेहरिस्त, जिसमें सबसे बड़ी मांग अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए नई सरकार के मंत्रिमंडल में बेहद अहम और मलाईदार मंत्रालय दिए जाने की है, इतना ही नहीं, सिद्धारमैया ने राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) की नियुक्तियों के लिए अपने पसंदीदा और वफादार नेताओं के नामों की एक गुप्त सूची भी सौंपी है आलाकमान को, वही राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिद्धारमैया ने नए मंत्रिमंडल में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर भी रखी है अपनी सख्त राय,  सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया ने आलाकमान से साफ कर दिया है कि नई सरकार में उनके करीबी समर्थकों को  मिलनी चाहिए बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, सिद्धारमैया की इस मांग के बाद अब कर्नाटक में नई कैबिनेट के गठन को लेकर दिल्ली से बेंगलुरु तक सियासी सरगर्मियां पहुंची चरम पर, अब देखना यह होगा आने वाले दिनों में क्या-क्या होता है प्रदेश की सियासत में?

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal