दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के धरना—प्रदर्शन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 19 दिन से आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से की मुलाकात, इस दौरान धरना प्रर्दशन को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग की, केजरीवाल ने कहा- मैं सोनम वांगचुक जी को करता हूं सलाम, जो अपने लिए नहीं आप लोगों के लिए, युवाओं और देश के बच्चों के लिए अपनी जान दाव पर लगाकर पिछले 19 दिन से कर रहे हैं अनशन, जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से पेपर हो रहे हैं लीक, उससे युवाओं का आत्मविश्वास हो रहा है कमजोर, पिछले कुछ सालों से हर साल होते है पेपर लीक, फिर होती है जांच, गिरफ्तारी होती है और फिर हो जाती है जमानत, देश का युवा ये कब तक करेगा बर्दाशत, नीट पेपर लीक के बाद अनेकों बच्चों ने की आत्महत्या, ये सब थे हमारे बच्चे, इस सिस्टम को बदलना पडेगा, आज मैं जब आ रहा था यहां, यही जंतर मंतर था 4 अप्रैल 2011 में अन्ना हजारे का था आंदोलन, उस वक्त की सरकार को भी था बडा अहंकार, 3 साल बाद सरकार नहीं बची, मैं सरकार से कहना चाहता हूं युवाओं और सोनम वांगचुकी की आवाज सुन लो, वरना तीन साल बाद आपका भी 2014 जैसा होगा हाल, ये सरकार भी डूबी हुई है अहंकार में, मैं आपके एक प्रस्ताव भी रखता हूं कि धर्मेंद्र प्रधान को दे देना चाहिए इस्तीफा और सोनम वांगचुक को बनाना चाहिए देश का शिक्षा मंत्री, मैं पीएम को सुझाव देता हूं कि धर्मेंद्र प्रधान को हटा दें और सोनम वांगचुक को बनाएं केंद्रीय शिक्षा मंत्री, देखें केजरीवाल के संबोधन का पूरा विडियो
कॉकरोचों के मंच से केजरीवाल का PM को सुझाव- धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को बना दें शिक्षा मंत्री

Arvind Kejriwal I Sonam Vangchuk I Dharmendra Pradhan I Cockroach Janta Party i Cockroach Protest I Jantar Mantar I Narendra Modi I Aam Aadmi Party I Aap I Political News I Politalks News I Breaking News I








