केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में हुए शामिल, शाह ने मार्च में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, कहा- आज हैदराबाद में हज़ारों लोग खड़े हैं सड़कों पर, कल दिल्ली में भी हुई थी एक रैली, राहुल गांधी ने की एक रैली, ये है एक वोट बचाओ रैली, ये वोट बचाओ रैली नहीं थी बल्कि ये थी घुसपैठियों को बचाओ रैली, कांग्रेस SIR को रोक कर चाहती है देश की मतदाता सूची से बांग्लादेश घुसपैठियों को बचाना, लेकिन आज मैं कहना चाहता हूं कि आपको जितना जोर लगाना है लगा लीजिए, भाजपा एक-एक घुसपैठियों को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर लेगी दम, देश में 3 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी हो गई है मृत्यु, अब जिनकी मृत्यु हो गई है उसका वोट हटाना चाहिए कि नहीं? राहुल गांधी से कहना चाहता हूं जो है ही नहीं उनका वोट कौन आकर देगा? कांग्रेस पार्टी बोगस वोटिंग करके जीतना चाहती है चुनाव
राहुल गांधी की 'वोट बचाओ रैली' पर बोले अमित शाह- घुसपैठियों को बचाने के लिए हुई थी रैली

Amit Shah I Rahul Gandhi I Bjp I Congress I Political News I Vote Bachao Rally I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I








