झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार (Dr. Ajoy Kumar) ने तमाम अटकलों के बीच गुरुवार को कांग्रेस का थामन छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली. उन्होंने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता का त्याग पत्र सौंपा. यह दूसरी बार है जब उन्होंने पद से इस्तीफा दिया. इससे पहले लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद डॉ.अजय कुमार ने अगस्त में झारखंड प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

दरअसल उनके पार्टी छोड़ने की असली वजह लोकसभा चुनाव के परिणाम नहीं बल्कि झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) की नियुक्ति रही. रामेश्वर उरावं को हाल में झारखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. तभी से डॉ. अजय कुमार नाराज चल रहे थे. दरअसल उनकी नाराजगी तो कांग्रेस से लोकसभा चुनावों के वक्त से ही शुरू हो गयी थी.

बड़ी खबर: ओम माथुर ने संभाली झारखंड विधानसभा चुनाव की कमान, 65+ का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस दो समूहों में बंट गई थी. एक का नेतृत्व डॉ. अजय कुमार के हाथों में था तो दूसरे का पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय कर रहे थे. पिछले महीने जब डॉ. अजय कुमार रांची स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में एक पार्टी की बैठक में भाग लेने जा रहे थे तो सहाय के समर्थकों से उलझ गए.

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प बाद दोनों ही समूह के नेताओं की नई दिल्ली में हाईकमान के साथ एक बैठक हुई. यहां अजय कुमार ने सहाय और उनके सहयोगी नेताओं पर लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव में परिवार के सदस्यों के लिए टिकट की जुगत बिठाने का आरोप लगाया. दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच मामला न सुलझता देख कांग्रेस हाईकमान ने रामेश्वर उरांव को झारखंड कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया. उसके बाद अजय कुमार की नाराजगी और बढ़ गयी. इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकले तेज हो गयी थी.

बड़ी खबर: झारखंड के कई कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने के लिए तैयार

Leave a Reply