PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल उद्घाटन के बाद शेखावत ने गहलोत को सुनाई खरी-खरी, देखें क्या कहा?

04 जुलाई 2026
साझा करें:
जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल उद्घाटन के बाद शेखावत ने गहलोत को सुनाई खरी-खरी, देखें क्या कहा?

जोधपुर एयरपोर्ट पर शेखावत का बड़ा खुलासा, गहलोत पर साधा निशाना

Gajendra Singh Shekhawat Big Statement: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन के लोकार्पण पर दिया बयान, आज पीएम मोदी ने किया है लोकार्पण, वही इसे लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- जब मैं 2014 से शुरू हुए इस पूरे सफ़र और उससे पहले की परिस्थितियों को देखता हूँ, तो मुझे उन सालों की मेहनत याद आती है, जोधपुर के लोग चाहते थे कि एयरपोर्ट यहीं रहे, तत्कालीन मुख्यमंत्री इसे दूसरी जगह ले जाना चाहते थे, लेकिन उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हुईं, जब 2014 में जोधपुर के लोगों ने मुझे मौका दिया, तो मैंने इस पर काम करना किया शुरू, आज, सालों की लगातार कोशिशों के बाद यह सपना हो गया सच, दस गुना ज़्यादा क्षमता वाला एयरपोर्ट बनकर है तैयार, हमारा संकल्प है कि कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएँ और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएँ, हम इसे एक आदर्श एयरपोर्ट बनाने की दिशा में करेंगे काम, वही इशारों-इशारों में गहलोत पर तंज कसते हुए गज्जू बना ने कहा- कुछ लोग तो इस पर राजनीति भी कर रहे थे, मैं उनसे यही कहूंगा कि नेता होने के नाते वे शायद इस एयरपोर्ट पर आते-जाते रहते हैं, ये मेहराबें उनकी सरकार के कार्यकाल में ही बनी थीं और उस समय जो शैली अपनाई गई थी, उसी को प्राथमिकता दी गई थी, बेहतर होता कि वे कोई भी टिप्पणी करने से पहले एक बार देख लेते 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal