PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन से पहले गहलोत का बड़ा खुलासा, बताया किसकी वजह से मिली परियोजना

04 जुलाई 2026
साझा करें:
पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन से पहले गहलोत का बड़ा खुलासा, बताया किसकी वजह से मिली परियोजना

'राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन'- पचपदरा रिफाइनरी पर गहलोत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और करगेस नेता अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर दिया बड़ा बयान, आज पीएम मोदी करेंगे इस रिफाइनरी का उद्घाटन, गहलोत ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि उन्हें संतोष है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी परियोजना आज क्रियाशील हो रही है, अशोक गहलोत ने कहा- आज राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रदेश की पहली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का उद्घाटन आज होने जा रहा है, मुझे संतोष है कि हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई परियोजना आज क्रियाशील होने जा रही है, 2008 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही राज्य में रिफाइनरी लगाने के गंभीर प्रयास शुरू किए गए, यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के विशेष सहयोग के कारण राजस्थान को रिफाइनरी मिल सकी, इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री रहे श्री मुरली देवड़ा और श्री वीरप्पा मोइली के साथ लगातार संपर्क रखकर एचपीएसीएल को रिफाइनरी के लिए सहमत किया गया, वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री वीरप्पा मोइली ने रिफाइनरी का शिलान्यास किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि राजनीतिक कारणों से पांच साल तक रिफाइनरी का काम बन्द रहा जिससे इसकी लागत बढ़ती गई, 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद रिफाइनरी के काम को प्राथमिकता पर शुरू किया गया एवं कोविड जैसी विपरीत परिस्थिति के बावजूद लगभग 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार में पूरा किया गया, कांग्रेस सरकार का विजन रिफाइनरी के साथ पेट्रो केमिकल जोन बनाने का था जिसमें रिफाइनरी से निकलने वाले बाई प्रोडक्ट्स के प्लास्टिक आधारित उद्योग लगें जिससे लाखों नए रोजगार पैदा होंगे, कांग्रेस सरकार के दौरान इसके लिए जमीन आवंटन भी किया गया परन्तु अभी यह ठंडे बस्ते में है, आज रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ इस पेट्रो केमिकल जोन का काम तेजी से शुरू किया जाए और इसे राजस्थानी लोगों के लिए आरक्षित किया जाए जिससे बाहर के व्यवसायियों की बजाय स्थानीय लोगों को प्लास्टिक आधारित उद्योग लगाने एवं रोजगार में प्राथमिकता मिल सके 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal