PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: दिग्विजय सिंह अयोध्या में दायर करेंगे मुकदमा, दान वापसी की उठाई मांग

03 जुलाई 2026
साझा करें:
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: दिग्विजय सिंह अयोध्या में दायर करेंगे मुकदमा, दान वापसी की उठाई मांग

Digvijay Singh I Ram Mandir I Mp Politics I Mp Congress I Mp Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I

राम मंदिर चढावा चोरी को लेकर इन दिनों गर्म देश की सियासत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दिया बड़ा बयान, दिग्विजय सिंह ने कहा- मैंने तय किया है कि अयोध्या में मुकदमा करूंगा दायर, मैंने दिया था जो दान, उसका हुआ है गबन, उसे लूटा गया, इसलिए वह पैसा मुझे किया जाए वापस ताकि मैं उसे जमा कर सकूं रामलला ट्रस्ट में, मुझे थाने पर नहीं है भरोसा, पुलिस है बीजेपी के नियंत्रण में, इसलिए मैं थाने नहीं अदालत जाऊंगा, राम मंदिर के लिए दो बार चलाया गया था चंदा अभियान, पहली बार जब लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा निकली तब भी मैंने दिया था योगदान, हमें राम मंदिर और भगवान राम पर है आस्था, लेकिन पहली बार जुटाए गए चंदे का कभी नहीं दिया गया हिसाब, अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद फिर से शुरू किया गया चंदा अभियान, विश्व हिंदू परिषद ने चलाया था ये अभियान, लेकिन मैंने उन्हें दान नहीं दिया क्योंकि मुझे उन पर नहीं था भरोसा, चंदे के पैसों के गबन की उनकी आदत है पुरानी, इसलिए मैंने सीधे ट्रस्ट को दिया दान, मैंने 1 लाख 11 हजार रुपये दान किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि यह राशि जमा कराई जाए ट्रस्ट में, हमने खुद पैसा जमा किया और उसकी ली रसीद भी, मैंने यह दान दिया था भगवान राम में आस्था और भव्य मंदिर निर्माण की भावना से, लेकिन अब सामने आ रही शिकायतें हैं बेहद चिंताजनक, बता दें बीते दिनों राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला आया है सामने, मंदिर में व्यवस्था देखने वाले अलग-अलग लोग पाए गए हैं इसमें शामिल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत 8 लोगों को किया गया है गिरफ्तार 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal