राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, जल्द ही भजनलाल सरकार में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, भजनलाल सरकार के कार्यकाल को जून में पुरे हो चुके है ढाई साल पूरे, वहीं बदलाव की चर्चाओं के बीच राजस्थान के कई मंत्री लगा रहे है दिल्ली के चक्कर, पार्टी आलाकमान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मंत्री कर रहे हैं मुलाकात, बीते दिन प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अमित शाह से की थी मुलाकात, इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई है लंबी चर्चा, सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के चिकित्सा विभाग में लगातार सामने आ रही कथित लापरवाही की घटनाओं के बाद मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को दिल्ली से लगी है फटकार, इस मुलाकात के नतीजे देखने को मिलेंगे आने वाले दिनों में, इतना ही नहीं अब भजनलाल सरकार में कई और मंत्री भी पहुंचे हैं दिल्ली, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, किरोड़ीलाल मीणा, मदन दिलावर भी पहुंचे है दिल्ली, बताया जा रहा है कि सभी मंत्री केन्द्रीय मंत्री और नेताओं के साथ दिल्ली में विभिन्न बैठकों और मुलाकातों में हैं व्यस्त, वहीं विधायक अनिता भदेल की भी दिल्ली में मौजूदगी बनी हैं चर्चा का विषय, अब माना जा रहा हैं कि पीएम मोदी के बाड़मेर दौरे के बाद कभी भी हो सकता हैं भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, इतना ही नहीं राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार में देखने को मिल सकते हैं कुछ बड़े बदलाव, अभी सरकार में सीएम सहित हैं 24 मंत्री, माना जा रहा है कि जिन विभागों में नहीं हुए संतोषजनक कार्य, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से किया जाएगा बाहर? हालाँकि चर्चा यह भी हैं कि 6 नए चेहरों को भजनलाल सरकार में मंत्री बनने का मिल सकता है मौका, अब किस नेता को मिलेगी मंत्री की कुर्सी और किस नेता कि जाएगी कुर्सी? आने वाले कुछ दिनों में इसका मिलेगा जवाब
दिल्ली में डटे राजस्थान के कई मंत्री, शाह से कर रहे मुलाकात, इन मंत्रियों की होगी छुट्टी!

Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Amit Shah I Kirodi Lal Meena I Breaking News I Bhajanlal Cabinet









