PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले- 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजा'

03 जुलाई 2026
साझा करें:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले- 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजा'

Dattatreya Hosabale I Mohan Bhagwat I Rss I Ram Mandir I Politalks News I Breaking News I

देश की राजनीति में इन दिनों चर्चाओं में है अयोध्या राम मंदिर चढावा चोरी का मामला, अब इस मामले को लेकर आरएसएस का पहला बयान आया सामने, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस मामले को लेकर कहा- राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का बना है केन्द्र, रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी है दुर्भाग्यपूर्ण, इससे समूचे समाज और राम भक्तों की भावना और श्रद्धा को पहुंचा है आघात, उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का किया है गठन, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कड़ी सजा मिले ये है जरूरी, RSS और पूरे हिंदू समाज की यह स्वाभाविक उम्मीद है कि राम मंदिर के दान से जुड़ी चोरी जैसी गंभीर घटना को नहीं लिया जाएगा हल्के में, इसे एक असाधारण मामला मानकर मंदिर की व्यवस्था और प्रबंधन में जो भी हैं कमियां, उन्हें तुरंत किया जाएगा दूर, ताकि करोड़ों रामभक्तों का भरोसा और आस्था मंदिर पर बनी रहे, अभी लोगों के बीच है भ्रम और सवालों की स्थिति, जिसे खत्म करना है  जरूरी, इसके लिए मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा बनाई गई विशेष जांच टीम उठाए सभी जरूरी कदम, अगर वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह हो पारदर्शी, मंदिर का संचालन सही ढंग से हो और धार्मिक पवित्रता बनी रहे तो श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट हिंदू समाज के विश्वास और आस्था को पहले की तरह बनाए रखेगा मजबूत, बता दें बीते दिनों राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला आया है सामने, मंदिर में व्यवस्था देखने वाले अलग-अलग लोग पाए गए हैं इसमें शामिल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत 8 लोगों को किया गया है  गिरफ्तार, इसमें मंदिर का चंदा गिनने वाले लोग हैं शामिल 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal