पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस, महाराष्ट्र की शिवसेना यूबीटी के बाद अब पंजाब कांग्रेस में देखने मिल सकती है बगावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने खोला मोर्चा वहीं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, चन्नी ने आज मोरिंडा में कांग्रेस नेताओं के साथ की इमरजेंसी बैठक, इस बैठक में कांग्रेस के 3 मौजूदा विधायकों सहित पंजाब कांग्रेस के 50 बडे नेता हुए शामिल, चन्नी के घर हुई बैठक के बाद विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा ने कहा- सभी नेता और वर्कर्स यहां आए थे चन्नी के पास और उन्हें कहा है कि वो हाईकमान से करें बात, वो चाहते हैं पंजाब में बने कांग्रेस की सरकार, हाईकमान से हमारी नहीं है कोई लड़ाई, जो फैसला लिया गया है उससे है नाराजगी, वड़िंग प्रधान मंजूरी नहीं, हाईकमान इस फैसले को करे रिकंसीडर, सांसद चन्नी के आवास पर हुई बैठक में विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा, बरनाला के विधायक काला ढिल्लों, कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, गुरकीरत कोटली, पूर्व विधायक गुरप्रीत कांगड़, नाजर सिंह मानशाहिया, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदनलाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लो, कमलजीत कड़वल और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व विधायक जोगगिंदर पाल, दिनेश बस्सी, दलबीर गोल्डी, पूर्व विधायक पिरमल सिंह और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रहे मौजूद, वहीं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की, शाह से मिलने के बाद रंधावा ने चन्नी के घर हुई पार्टी नेताओं की बैठक पर कहा- पंजाब कांग्रेस के हालात के बारे में चन्नी व राजा वडिंग से पूछें, इस तरह की नौबत नहीं आनी चाहिए थी, इतनी मीटिंग करने के बाद भी यह स्थिति आ गई ये है दुर्भाग्यपूर्ण, रंधावा ने शाह से मुलाकात को लेकर कहा- ये बैठक पहले से थी शेड्यूल, बता दें कांग्रेस आलाकमान ने लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पद रखा है बरकरार, इस फैसले से कई नेताओं में है नाराजगी, फरवरी 2027 में पंजाब में होने हैं विधानसभा चुनाव
पंजाब में टूटेगी कांग्रेस! चन्नी के घर जुटे 3 विधायक और 50 बड़े नेता, दिल्ली में शाह से मिले रंधावा

Charanjit Singh Channi I Sukhjinder Singh Randhawa I Congress I Panjab Congress I Panjab Politics I Political News I Amit Shah I Indian Politics I Politalks News I Breaking News I








