PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी के दौरे से पहले भडके गहलोत, भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

03 जुलाई 2026
साझा करें:
PM मोदी के दौरे से पहले भडके गहलोत, भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Narendra Modi I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Rajasthan Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रहेंगे राजस्थान दौरे पर, इस दौरान पीएम मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नवीनीकरण और बाडमेर पचपदरा रिफाइनरी का करेगें उदघाटन, पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बडा बयान, एक्स पर पोस्ट कर कहा- कल 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे की आड़ में जिला मुख्यालयों पर युवाओं को जुटाकर जॉइनिंग लेटर बांटने का जो रचा जा रहा है भद्दा तमाशा, वह युवाओं के स्वाभिमान पर है चोट, जिला प्रशासन को लक्ष्य देकर भीड़ इकट्ठी करना, उनके आने, जाने और खाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर राजनीति करना है अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण, राजस्थान की भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले- आप युवाओं को नौकरी देकर नहीं कर रहे कोई एहसान, इन युवाओं ने दिन-रात मेहनत करके कंप्टीशन पास कर प्राप्त किया है अपना हक, हमारी सरकार ने भी दी रिकॉर्ड लाखों नौकरियां, लेकिन अपनी पीठ थपथपाने के लिए कभी युवाओं का नहीं किया ऐसा राजनीतिक इस्तेमाल, शर्मनाक बात यह है कि प्रदेश में भर्तियां समय पर पूरी नहीं हो रहीं, जो कैलेंडर जारी किए गए उनके अनुरूप नहीं हो रही हैं परीक्षाएं, लेकिन वीआईपी दौरों के नाम पर इनके नौटंकीनुमा इवेंट हो जाते हैं एकदम समय पर, वाहवाही लूटने के लिए मंच से फोटो खिंचवाकर बांट दिए जाते हैं लेटर तो, पर वास्तविक जॉइनिंग के लिए युवा भटकते रहते हैं महीनों दर-दर, पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार से लेकर वर्तमान भाजपा सरकार तक, भाजपा ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सर्कस और सरकारी सिस्टम को बनाकर रख दिया है मजाक, राजस्थान का युवा को देख रहा है इस झांसा तंत्र और वक्त आने पर इस एहसान जताने के अपमान का देगा करारा जवाब 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal