PoliTalks News
बड़ी खबर

गुजरात परिणामों के बाद पीएम मोदी और शाह हुए गदगद, ओवैसी की प्रदेश में हुई एंट्री, आप का बड़ा कद

24 फ़रवरी 2021
साझा करें:
गुजरात परिणामों के बाद पीएम मोदी और शाह हुए गदगद, ओवैसी की प्रदेश में हुई एंट्री, आप का बड़ा कद

Politalks.News/Gujarat. गुजरात में हुए छह नगर निगमों के लिए चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. 21 फरवरी को हुए मतदान के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में 576 में से 483 सीटें जीतकर भाजपा ने इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखी. सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर में सत्ता बरकरार रखी. वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 55 सीटों पर जीत दर्ज कर पायी है. यहां तक कि कांग्रेस सूरत में अपना खाता खोलने में नाकाम रही. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की आप … Read more

Politalks.News/Gujarat. गुजरात में हुए छह नगर निगमों के लिए चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. 21 फरवरी को हुए मतदान के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में 576 में से 483 सीटें जीतकर भाजपा ने इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखी. सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर में सत्ता बरकरार रखी. वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 55 सीटों पर जीत दर्ज कर पायी है. यहां तक कि कांग्रेस सूरत में अपना खाता खोलने में नाकाम रही. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की आप ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं. राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की और ये सभी सीटें उसने सूरत में जीती. इस तरह आप सूरत नगर निगम में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है.

गुजरात के लोगों की सेवा करना हमेशा से सम्मान की बात – पीएम मोदी

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की बम्पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ट्वीट कर गुजरात की जनता धन्यवाद दिया और कहा, ‘धन्यवाद गुजरात! राज्यभर में म्युनिसिपल चुनावों के परिणाम साफ दिखाते हैं कि लोगों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है. भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए राज्य के लोगों का आभारी हूं. गुजरात के लोगों की सेवा करना हमेशा से सम्मान की बात रही है.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं गुजरात बीजेपी के हर एक कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने पूरे राज्य में जन-जन तक पहुंच कर उन्हें पार्टी के विजन से अवगत कराया. गुजरात सरकार की जनहित की नीतियों ने राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है.’

यह भी पढ़ें: दिल्ली से लेकर भाजपा कार्यालय तक छाईं रहीं वसुंधरा राजे, बिना नाम लिए विरोधियों को लिया आड़े हाथ

गुजरात बीजेपी का गढ़ हुआ स्थापित- अमित शाह

वहीं गुजरात निकाय चुनाव में मिली शानदार जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज के परिणाम गुजरात के अब तक के शानदार नतीजों में से एक हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में शुरू हुई विकास यात्रा को बीजेपी ने जारी रखा है और निकाय चुनाव परिणाम ने दिखा दिया कि गुजरात ने खुद को बीजेपी के गढ़ के रूप में फिर से स्थापित किया है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने लड़ी गई सीटों में से 85 फीसदी से ज्यादा पर जीत हासिल की है. कांग्रेस को इस चुनाव में करारी मात मिली है. उन्होंने कहा कि पूरे गुजरात में कांग्रेस को सिर्फ 44 सीटें मिली हैं (अमित शाह के ट्वीट के समय तक कांग्रेस ने 44 सीटें ही जीती थी), जबकि बीजेपी ने अकेले भावनगर में 44 सीटें हासिल की हैं. अमित शाह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद ये गुजरात का पहला चुनाव था, जो विजय रूपाणी और नितिन पटेल की अगुवाई में लड़ा गया. गृह मंत्री ने बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, गुजरात बीजेपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीआर पाटिल और उनकी टीम को बधाई दी.

गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी

निकाय चुनाव परिणामों में बीजेपी को स्पष्ट बढ़त के बीच गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य बीजेपी अध्यक्ष ने अमित शाह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. न्यूज़ ऐजेंसी एएनआई से बातचीत में शाह ने कहा, “निकाय चुनाव में विपक्ष ने मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश की. किसानों का प्रदर्शन और कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद निकाय चुनाव नतीजों ने कई भ्रांतियों को ध्वस्त कर दिया है. लेह-लद्दाख से लेकर हैदराबाद और गुजरात तक बीजेपी को जनता ने अपना बहुमत दिया है.” गृहमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव परिणाम भी अच्छा रहेगा. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कई सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है और उसके उम्मीदवार तीसरे और चौथे नंबर पर रहे हैं. कांग्रेस को 44 सीटें देकर जनता ने बता दिया है कि उनके नेताओं को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है. बीजेपी ने 85 फीसदी से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है. ये बीजेपी के गुड गवर्नेंस की जीत है. उसके संगठन और सिद्धांतों की जीत है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में मुंहतोड़ जवाब ले चुकी BJP ने कर्नाटक-एमपी के बाद अब पुडुचेरी में गिराई सरकार- गहलोत

निकाय चुनाव में जरिए ओवैसी की गुजरात मे एंट्री
बता दें कि बीजेपी ने सभी 6 नगर निगम में जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी ने अबतक 449 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 55, आम आदमी पार्टी को 27 और बीएसपी को 3 सीटों पर जीत मिली है. असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भी राज्य में खाता खोला है और 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. गुजरात में अहमदाबाद समेत 6 महानगर पालिका (मनपा) की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को वोट डाले गए थे. सूरत में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए यह परिणाम बीजेपी के हौसले बुलंद करने वाले हैं. वहीं, इन नतीजों ने कांग्रेस को समीक्षा करने पर मजबूर कर दिया है.

PoliTalks News - Authoritative News Portal