अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को दी रायबरेली से चुनाव लड़ने की चुनौती, कांग्रेस के कैंपने को बताया कोरा नारा: रायबरेली सदर से बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर साधा निशाना, अदिति सिंह ने न केवल प्रियंका गांधी को अपने खिलाफ लड़ने की दी चुनौती, बल्कि कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने को बताया कोरा नारा, मीडिया के सवाल पर अदिति सिंह ने कहा- ‘कांग्रेस ने यह मान लिया था कि अमेठी और रायबरेली की जनता हमेशा उसके साथ ही रहेगी, एक के बाद एक चुनावों में लगातार कांग्रेस को यहां से जीत मिली लेकिन इन दोनों जगहों की जनता के लिए कांग्रेस ने किया कुछ भी नहीं,’ प्रियंका गांधी के रायबरेली से लड़ने की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अदिति ने कहा- ‘अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा, हमेशा के लिए कुछ चीजें हो जाएंगी साफ, मैं उनके रायबरेली से लड़ने का करूंगी स्वागत,’ जब अदिति से पूछा गया कि क्या आप प्रियंका गांधी को ओपन चैलेंज दे रही हैं तो अदिति ने कहा- ‘अगर आप इसे ऐसे कहना चाहते हैं तो ये भी सही,’ अदिति सिंह ने आगे कहा- उन्हें उम्मीद है कि इस बार बनेगा इतिहास, पहली बार रायबरेली सदर में खिलेगा कमल, 10 मार्च के परिणाम के बारे में सोचकर हूं मैं उत्साहित

capture 108