Day: January 23, 2022

4 after terrorist attack on amarnath pilgrims shiv sena chief uddhav thackerays big attack on

शिवसेना ने बीजेपी से गठबंधन करके अपने 25 साल कर लिए खराब- बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर बोले उद्धव: शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की 96वीं जयंती आज, इस दौरान हुए पार्टी के एक कार्यक्रम में खुलकर बोले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, उद्धव ने कहा- अब भी मेरा मानना है कि शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन करके अपने 25 सालों को कर दिया बर्बाद, शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा केवल सत्ता के लिए है बीजेपी का हिंदुत्व, सीएम उद्धव ठाकरे ने आगे कहा- शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ा है न कि हिंदुत्व का, भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए करती है हिंदुत्व का इस्तेमाल, आने वाले दिनों में दिल्ली में लगाई जाएगी बाला साहेब ठाकरे की प्रतिमा और भविष्य में हम होंगे दिल्ली की सत्ता पर भी,’

Read More »
akhilesh yadav yogi adityanath azad 1642669696

न केवल गोरखपुर में योगी को हराऊंगा बल्कि यूपी में सरकार भी बनाऊंगा- चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ताल ठोकने वाले आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने दिया बड़ा बयान, आजाद ने कहा- ‘अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग की बदौलत वह न सिर्फ जीतेंगे चुनाव बल्कि उत्तर प्रदेश में बनाएंगे सरकार भी,’ चंद्रशेखर ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में किया दावा- 35 छोटे दल हैं उनके साथ, अब बड़े लोगों से नहीं जोड़ना गठबंधन, समुद्र में नहीं कूदना है बल्कि नदियां बन कर होना है खुद बड़ा, बहुत लोगों ने मुझे नकारा है अब मैं बैसाखी के ज़रिए नही बल्कि खुद के बूते बढूंगा आगे और अपने सहयोगी दलों के साथ जाऊंगा आगे,’ इसके साथ ही आजाद ने बताया- मैं बड़े भैया (अखिलेश यादव) और बहन मायावती का करता हूं सम्मान, उनकी पार्टी अखिलेश यादव के खिलाफ नहीं उतारेगी प्रत्याशी, मैं लिख कर दे रहा हूं- आजाद समाज पार्टी की बनेगी सरकार और मुख्यमंत्री भी बनेगा मेरी पार्टी का

Read More »
chandigarh 1642927915

अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस ने जारी की 22 प्रत्याशियों की पहली सूची, पटियाला शहर से लड़ेंगे कैप्टन: पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की पहली लिस्ट की जारी, कैप्टन ने अपनी पहली लिस्ट में चुनावी मैदान में उतरने वाले कुल 22 लोगों के नाम किए जारी, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने खुद पटियाला शहर से चुनाव लड़ने का किया है फैसला, इसके साथ ही शिरोमणी अकाली दल के पूर्व विधायक फरजाना आलम को मलेरकोटला से टिकट दिया है कैप्टन ने, अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी करते हुए तीखे अंदाज में एक बार फिर से बोले कैप्टन- ‘किसी भी हालत में नवजोत सिंह सिद्धू को जीतने नहीं देंगे वो, सिद्धू कुछ नहीं हैं वह लेवल समय की बर्बादी करते हैं और एक अक्षम आदमी हैं नवजोत सिंह सिद्धू,’ पंजाब कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कुछ महीने पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया था अपनी नई पार्टी का गठन, पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणी अकाली दल और भाजपा के साथ गठबंधन किया है कैप्टन अमरिंदर सिंह ने, तीनों पार्टी के बीच हुए इस गठबंधन में पीएलसी के पास कुल 37 सीटें आई हैं जबकि पार्टी अभी 5 सीटें और लेने की कर रही है बात

Read More »
img 20220123 175118

स्कुल व्याख्याता में 689 पद बढ़ाने की मांग को लेकर बेरोजगारों ने चलाया ट्वीटर अभियान, डोटासरा पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने स्कूल व्याख्यता में 689 पद बढ़ाने को लेकर चलाया ट्वीटर अभियान, साथ ही पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाए वादाखिलाफ़ी के आरोप, दरअसल शिक्षा मंत्री रहते हुए डोटासरा ने स्कूल व्याख्यता के 689 पद बढ़ाने का बेरोजगारों से किया था वादा, लेकिन अब तक नहीं ही है उनकी मांग पूरी, अब सभी बेरोजगार युवाओं ने पद बढ़ाने को लेकर चला रखा है ट्वीटर पर अभियान, सभी बेरोजगार सोशल मीडिया के जरिए सरकार से कर रहे हैं पद बढ़ाने की मांग, सुबह 10 बजे से युवाओं द्वारा चलाया गया हेस्टेग #Add_689_Seat_Sch_Lec2018 कर रहा है ट्वीटर पर ट्रेंड

Read More »
kirodi lal meena 31

डॉ किरोड़ी मीणा ने की धरियावाद पीड़िता के परिवार से मुलाकात, गहलोत सरकार पर साधा जोरदार निशाना: बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा उदयपुर दौरे पर, धरियावद में गैंगरेप पीड़िता आदिवासी महिला के परिवार से मिलने पहुंचे किरोड़ी मीणा, अपना एक माह का वेतन भी पीड़ित परिवार को देनी की घोषणा की, मुलाकात के बाद आया किरोडी लाल मीणा का बड़ा बयान, कहा- धरियावाद पहुँचकर पीड़ित परिवार से मिला, बहुत ही दु:ख की बात है की उदयपुर संभाग में आदिवासियों के साथ ऐसी दर्जनों घटनाएं घट गई और प्रदेश के गृहमंत्री / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के कानों तक नहीं रेंग रही जूं भी, धरियावद में गैंगरेप मामले में प्रशासन के आला अधिकारियों का नही पहुँचना भी दर्शाता है की प्रशासनिक अधिकारी बचा रहे हैं गहलोत सरकार को,’ गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए बोले सांसद मीणा- मुख्यमंत्री जी आदिवासियों को वोट बैंक के लिए ही इस्तेमाल मत करो, यदि आपमें जिंदा है थोड़ी भी संवेदनशीलता, तो यहां के पीड़ित परिवारों से मिलकर मामलो में तुरन्त लो संज्ञान, नहीं तो आदिवासी भाइयों के साथ मजबूरन सड़कों पर उतरकर मुझे लड़ना पड़ेगा न्याय के लिए

Read More »
screenshot (13)

यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियाँ हैं लोगों की नज़र में वोट काटने वाली पार्टियाँ, इसे वोट देकर न करें ख़राब- मायावती: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी हुई तेज, सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने साधा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना, प्रियंका गांधी ने शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर चुनाव में चुप्पी साधे रखने का लगाया था आरोप, प्रियंका के वार पर पलटवार करते हुए बोली मायावती- ‘यूपी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत बनी हुई है इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही बदल डाला अपना स्टैण्ड, ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना न करें वोट ख़राब, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही दें वोट, यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियाँ लोगों की नज़र में वोट काटने वाली हैं पार्टियाँ, ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहाँ सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की है ज़रूरत, जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में है नम्बर-1’

Read More »
बेकाबू होती कोरोना की तीसरी लहर

बेकाबू होती कोरोना की तीसरी लहर, देश में 3.33 लाख नए केस आये सामने, राजस्थान के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता: कोरोना की बेकाबू रफ्तार लगातार है जारी, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3 लाख 33 हजार 533 नए मामले आए सामने, 585 लोगों ने इस महामारी से गंवाई अपनी जान, इस दौरान 2 लाख 59 हजार 168 कोरोना के मरीज हुए ठीक, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब हो गई है 21 लाख 87 हजार 205, वहीं अगर राजस्थान की बात की जाए तो वहां भी कोरोना के चौंकाने वाले आंकड़े आ रहे हैं सामने, राजस्थान में कल 14,829 नए केस आने से मचा हड़कंप, प्रदेश में 17 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, राजस्थान की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 3988 केस आये सामने तो दूसरे नंबर है अलवर जिला जहां मिले 1222 नए मरीज

Read More »