राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की भारी किल्लत को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, अशोक गहलोत ने जोधपुर से आए लोगों के हवाले से बताया कि पेट्रोल पंपों पर राशनिंग की जा रही है, जहां 1000 रुपये से अधिक का ईंधन नहीं दिया जा रहा, जिससे जोधपुर से जयपुर तक के सफर में लोगों को तीन-चार बार तेल भरवाना पड़ रहा है, सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने कहा- कल आवास पर जोधपुर से मिलने आए कई आगुंतकों ने बताया कि जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है और बहुत से पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है, जोधपुर से जयपुर तक आते हुए तीन-चार बार पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ रहा है क्योंकि 1000 रुपये से अधिक का फ्यूल नहीं दिया जा रहा है, एलपीजी सिलेंडर भी कई-कई दिनों तक नहीं मिल रहे हैं, सरकार कह रही है कि पेट्रोल-डीजल- एलपीजी की कोई कमी नहीं है, पेट्रोल पंप मालिकों से इसकी जानकारी लेने पर वे बता रहे हैं कि सरकार ने मौखिक आदेश देकर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के लिए कहा है, इसी लिए पेट्रोल पंपों पर लम्बी लाइन लग रही है, गहलोत ने आगे कहा- आज मीडिया में खबरें हैं कि जोधपुर के 40% पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं, यह संकट का समय है इसलिए सरकार को जनता के सामने असत्य बोलने एवं गुमराह करने की बजाय सच बताए जिससे जनता आने वाली परेशानी के लिए तैयार रहे और कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी हो सके, अपुष्ट जानकारियों से अफवाह फैलती है जिससे जनता भ्रमित होती है और उथल-पुथल की स्थिति बनती है
जोधपुर के 40% पेट्रोल पंप ड्राई होने पर गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, दिया बड़ा बयान

Ashok gehlot I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Rajasthan









